फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Head constable accused of dragging two sisters into the field suspended, read update

Meerut Crime Report: दो बहनों को खेत में खींचने का आरोपी हेड कांस्टेबल निलंबित, पढ़ें अपराध के मुख्य अपडेट्स

Mon, 05 Feb 2024 03:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 03:04 PM IST
सार

युवती को खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी मेरठ के हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश में जमीन खरीदने के नाम पर 96 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पढ़ें अपराध की मुख्य खबरें।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Head constable accused of dragging two sisters into the field suspended, read update
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में जालौन निवासी युवती को खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश करने और जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस ने मेरठ में तैनात आरोपी हेड कांस्टेबल ब्रजेश और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मेरठ एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड भी कर दिया है। जालौन निवासी युवती ने नोएडा पीएसी में तैनात सिपाही और उसके हेड कांस्टेबल भाई सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपियों ने युवती और उसकी बहन को खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर अपहरण का प्रयास व लूटपाट की थी। रविवार को हेड कांस्टेबल और अन्य युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी पीएसी का सिपाही फरार है।

विज्ञापन

साले सहित चार युवकों ने किया बुजुर्ग का अपहरण 
कंकरखेड़ा में रविवार को एक बुजुर्ग का संपत्ति के विवाद में साले सहित चार युवकों पर अपहरण कर लिया। सकौती में हाईवे पर कार में पेट्रोल खत्म हो गया तो बुजुर्ग ने शोर मचा दिया। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस बुजुर्ग सहित चारों युवकों को थाने ले आई।

थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जिटोली गांव निवासी बुजुर्ग ब्रजवीर ने पुलिस को बताया कि उसका साला व बेटे उसकी करोड़ों की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। रविवार शाम उसका साला अपने तीन साथियों के साथ कंकरखेड़ा पहुंचे और जमकर शराब पी। इसके बाद वह ब्रजवीर को गाड़ी में बैठाकर मुजफ्फरनगर ले जाने लगे। इसी बीच दौराला क्षेत्र के सकौती गांव के सामने हाईवे पर कार का पेट्रोल खत्म हो गया। मौका पाकर ब्रजवीर कार से बाहर कूद गया, जहां दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी व मारपीट होने लगी। हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस ने पूछताछ की तो ब्रजवीर ने बताया कि चारों उसका अपहरण कर कर ले जा रहे हैं। पुलिस ब्रजवीर और चारों युवकों को लेकर थाने आ गई और कंकरखेड़ा पुलिस से संपर्क किया। कंकरखेड़ा पुलिस बुजुर्ग सहित चारों लोगों को लेकर थाने आ गई। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि संपत्ति विवाद सामने आ रहा है। पूछताछ के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

देह व्यापार कराने वाली मैनेजर महिला गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने रविवार शाम नीतिखंड चौकी क्षेत्र में स्पा सेंटरों पर छापे की कार्रवाई कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मैनेजर सहित सात युवती और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। युवतियों ने मैनेजर और संचालकों पर उन्हें ब्लैकमेल कर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बिहारी मार्केट में शॉपिंग कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर बॉडी साइन डायमंड स्पा सेंटर चल रहा था। इसकी मैनेजर गुलशन मूल निवासी मेरठ अब खोड़ा में रहती है। वह नौकरी के बहाने युवतियों को जाल में फंसाकर उनका वीडियो बना लेती थी फिर उसे ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराती थी। कई बार युवतियों ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। टीम जब स्पा सेंटर पर पहुंची तो शटर बंद था। टीम ने शटर उठाया तो मैनेजर गुलशन भागने का प्रयास करने लगी। उसे हिरासत में लेकर टीम ने मौके से सात लड़की और दो ग्राहकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन

फैक्टरी लगाने का झांसा देकर 25 लाख हड़पे 
गद्दे बनाने की मशीनों की फैक्टरी लगाने का झांसा देकर परतापुर के युवक ने दिल्ली के व्यक्ति के 25 लाख रुपये हड़प लिए। हिसाब मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

दिल्ली के द्वारिका निवासी राजेश कुमार ने बताया कि आकाश पांडे नाम के युवक ने फरवरी 2023 में परतापुर के महरौली निवासी दीपक कुमार से मिलवाया था। दीपक से गद्दे बनाने की मशीनों की फैक्टरी लगाने को लेकर बातचीत हुई। दीपक ने जून में फैक्टरी चालू करने का आश्वासन दिया और फरवरी से अक्तूबर तक उनसे करीब 25 लाख रुपये ले लिए। फैक्टरी चालू करने के उन्होंने दबाव बनाया तो दीपक ने फोन उठाना बंद कर दिया। फैक्टरी की जमीन के मालिक से बात कराने के लिए कहा तो गुमराह करता रहा। बाद में फर्जी एग्रीमेंट की काॅपी व्हाट्सएप पर भेज दी। सात दिसंबर को वह जमीन मालिक के पुत्र से मिले तो उसने बताया कि एग्रीमेंट पर उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। बिजली कनेक्शन के नाम पर भी उनसे भी तीन लाख रुपये ले लिए। जब उन्होंने आरोपी से हिसाब मांगा तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दामाद और उसके पिता को बंधक बनाकर पीटा 
मोदीनगर के बुदाना गांव में ससुराल वालों ने विवाहिता को लेने आए दामाद और उसके पिता को बंधक बनाकर पीटा। हमले में पिता पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने पत्नी सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मूलरूप से मेरठ के खरखौदा निवासी विक्की वर्मा की शादी बुदाना गांव निवासी काजल वर्मा के साथ हुई थी। विवाद के कारण काजल मायके आई हुई है। विक्की ने बताया कि बीते दिन वह अपने पिता सुनील वर्मा के साथ पत्नी काजल को लेने गांव बुदाना पहुंचे। आरोप है कि वहां ससुराल वालों ने उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई की। पत्नी ने भी मायके वालों का साथ दिया। पिटाई के दौरान पिता सुनील वर्मा बेहोश हो गए।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने विक्की और सुनील को किसी तरह आरोपियों से छुड़ाकर उपचार के लिए भेजा। आरोपी ससुराल वालों ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी काजल उसकी मां बिमलेश और अंकित व विशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed