फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Farmer defrauded in name of buying animals online

Meerut Crime Report: ऑनलाइन पशु खरीदने के नाम पर किसान से ठगी, ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 08 Dec 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Dec 2023 06:07 PM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ के दौराला में दौराला-मसूरी मार्ग पर भोपाल सिंह मार्केट के सामने बृहस्पतिवार को ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Farmer defrauded in name of buying animals online
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेटी पैदा पर होने पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ी गेट के समर कालोनी के रहने वाले मुख्तार पर पत्नी रुबीना को दो बेटी पैदा होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप है। रुबीना ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ जबरन उसके मकान पर कब्जा करना चाहता है। तीन बार उसके व परिवार के साथ मारपीट की जा चुकी है। पीड़िता ने हर बार थाने पर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

ऑनलाइन पशु खरीदने के नाम पर किसान से ठगी
सरधना में ज्वालागढ़ का किसान ऑनलाइन माध्यम से पशु खरीदने के लालच में ठगी का शिकार हो गया। थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ निवासी किसान राजेश पुत्र सुरजा सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह यू ट्यूब प्लेटफार्म पर वीडियो के माध्यम से भैंसों की जानकारी कर रहा था। भैंस खरीदने के बारे में वीडियो में दिए गए मोबाइल नंबर पर किसान ने संपर्क किया। उक्त खुद को डेयरी संचालक बताया और दुधारू पशु की खासियत बताते हुए किसान को झांसे में ले लिया। किसान ने उसके खाते में लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया, लेकिन उसने भैंस नहीं दी। 

एसपी देहात से मिले परिजन, कार्रवाई की मांग
मवाना के गांव किशनपुर बिराना में तालाब में डूबने से मरे युवक रामकुमार के प्रकरण में परिजन एसपी देहात से मिले तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव किशनपुर बिराना निवासी रामकुमार (35) पुत्र भूप सिंह पड़ोस में आई बरात में डीजे पर डांस करने के दौरान पैर फिसलने के कारण तालाब में जा गिरा था। बुधवार मोटर बोट और कांटे की मदद से एसडीआरएफ की टीम ने रामकुमार का शव तालाब से बरामद कर लिया था। मृतक के भाई श्याम कुमार ने तहरीर में गांव के ही कुछ युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें: UP: साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार, आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

विज्ञापन

ट्रक ने कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा परिवार
दौराला में दौराला-मसूरी मार्ग पर भोपाल सिंह मार्केट के सामने बृहस्पतिवार को ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। गाजियाबाद वसुंधरा काॅलोनी निवासी नेपाल सिंह डबास अपनी कार से परिवार के साथ लावड़ से होते हुए दौराला आ रहे थे। दौराला स्थित भोपाल सिंह मार्केट के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल ने किया महापंचायत का एलान, आज समर्थन देने पहुंचेंगे टिकैत, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed