फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Demand of five lakh was in ring ceremony and girl was sexually assaulted

Meerut Crime Report: सगाई में पांच लाख की डिमांड, जमकर हुआ हंगामा, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Fri, 12 Jan 2024 01:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 01:48 PM IST
सार

Meerut Crime Report: मेरठ में सगाई के दौरान लड़के पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी गई। जिसके बाद युवती के चाचा ने विवाद खड़ा कर दिया। जानिए आखिर फिर क्या हुआ।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Demand of five lakh was in ring ceremony and girl was sexually assaulted
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सगाई में पांच लाख रुपये की मांग, चली पंचायत

विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ी गेट के श्याम नगर में बृह्स्पतिवार दोपहर सगाई में युवक की बहन ने पांच लाख रुपये की डिमांड कर डाली। इसके बाद युवती के चाचा ने विवाद खड़ा कर दिया। मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पिलोखड़ी चौकी में घंटों चले हंगामे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

पुलिस के मुताबिक, श्याम नगर स्थित एक कालोनी निवासी युवक का एक महीने पहले पड़ोस की युवती से रिश्ता तय हुआ था। बृह्स्पतिवार दोपहर को सगाई होनी थी। युवक की बहन ने सगाई में पांच लाख रुपये की डिमांड कर डाली। दोनो पक्षों में मारपीट हाथापाई होने लगी। पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

टोल प्लाजा में घुसा ट्रक, बैरियर तोड़ा
मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा पर बने कैबिन से टकरा गया। हादसे में टोल प्लाजा पर कर्मचारी बाल-बाल बचे। टोल प्लाजा का बैरियर टूट गया। टोल मैनेजर ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। हादसे के दौरान कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को सीएचसी भूड़बराल भेजा।

शादी का झांसा देकर कई साल तक करता रहा दुष्कर्म
रोहटा में थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह पीड़िता के साथ कई साल से संबंध बनाता आ रहा था। प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक, आरोपी व उसकी मुलाकात एक साल पहले हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे वह होटल में ले गया। कोल्ड ड्रिंक पिलाई, इसके बाद वह बदहवास हो गई। आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। होश में आई तो युवक ने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पावली खास में पंचायत सचिव से विवाद के बाद हंगामा
मेरठ में कंकरखेड़ा के पावली खास गांव में बृहस्पतिवार को पंचायत सचिव से विवाद के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पैठ में दुकानें लगाने पर अवैध वसूली की जा रही है। मामले में ग्रामीण थाने भी पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पावली खास निवासी ग्रामीण जावेद, अमजद, नाजिम, नुसरत, अजीम व वसीम ने तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को पावली खास में पैठ लगती है। दोपहर को वे दुकान लगा रहे थे। तभी पंचायत सचिव पहुंचे। आरोप है कि दुकानें लगाने के लिए पैसे मांगे गए। इस पर सचिव से विवाद हो गया। बाद में पंचायत कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन

गंगानगर में डाउनटाउन से स्कूटी चोरी
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में मवाना रोड पर स्थित डाउनटाउन पर खड़ी स्कूटी चोरी कर ली गई। पीएल शर्मा रोड निवासी ललित कुमार के मुताबिक उनका बेटा शुभम गंगानगर में डाउनटाउन में किसी काम से गया था। इसी दौरान उसकी स्कूटी चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed