Meerut Crime News:MBBS में दाखिले के नाम पर 10 लाख की ठगी, लकड़ी की पेटियों में रखकर लाई जा रही थी शराब
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवक ने दस लाख रुपए की ठगी कर ली। खेत से चारा लेकर लौट रही महिला को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप।
विस्तार
मेरठ के टीपीनगर के एक युवक विपुल जैन से उनकी बेटी का एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवक ने दस लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया।
टीपीनगर थाना क्षेत्र के कमला नगर निवासी युवक विमल जैन ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को तहरीर देते हुए बताया था कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व उत्कर्ष शर्मा से बेटी का मेरठ के एक मेडिकल कॉलिज में दाखिला दिलाने के लिए बात की थी। दाखिला दिलाने के नाम युवक ने दस पीड़ित से दस लाख रुपए लिए थे।
पीड़ित का आरोप है कि ना तो उनकी बेटी का मेडिकल कॉलिज में दाखिला हुआ और ना ही युवक उनके पैसे लौटा रहा है। पीड़ित के अनुसार युवक ने पिछले महीने पांच लाख रुपए का चेक दिया था। जो कि बैंक में लगाते ही बाउंस हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई थी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी करने वाले युवक उत्कर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी का कहना है कि के दर्ज कर दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोहम्मद हसीन ने सीमेंट व्यापारी के खिलाफ नकली सीमेंट बेचने का आरोप लगाया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मुकदमे के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। शौकीन गार्डन निवासी हसीन ने बताया था कि उसने तीन महीने पहले अफसर चौधरी नाम के एक सीमेंट व्यापारी से घर बनाने के लिए लगभग 50 से 60 सीमेंट के कट्टे लिए थे। पीड़ित का आरोप है कि तीन महीने के बाद ही दीवार पर से प्लास्टर उतरने लगा था। इसके बाद पीड़ित ने व्यापारी से मामले की शिकायत की थी।
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउददीनपुर में खेत से चारा लेकर लौट रही महिला को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्काॅर्पियो ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मोहउद्दीनपुर गांव निवासी विमला देवी बृहस्पतिवार सुबह खेत पर चारा लेने गई थी। वापस आते समय महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
बिजली की समस्या से परेशान किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
गन्ना किसान और बिजली सहित कई समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू अराजनीतिक दल जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत ने अपने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया हैं। किसानों ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान है। देहात में सात घंटे की जगह 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। गेहू कटाई के लिए गांवों में मजदूर नहीं मिल रहे हैं, इसको देखते हुए ब्लाक स्तर पर मशीन की व्यवस्था कराई जाए।
किसान नेता नवाब सिंह अहलावत ने बताया है कि एनएच-58 पर जिटौली के पास दो अवैध कट हैं, जहां पर अक्सर हादसे होते हैं। एक कट तुरंत बंद कराया जाए, ताकि हादसे पर शिकंजा कसा जाए। प्रदेश सरकार ने देहात में सात घंटे बिजली देने की बात कही है, इसको बढ़ाकर 12 घंटे कराई जाए। क्योंकि फसल की सिचाई नहीं हो पा रही हैं। प्रदेश सरकार सभी शुगर मिलों को निर्देश दें कि जब तब किसानों का गन्ना खत्म न हो, तब तक मिल चलें।
किसानों से संबंधित कई समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री के नाम डीएम कार्यालय पहुंचकर एसीएम नवनीत गोयल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बबलू जटौली, कवर पाल सिंह, सचिन लोहिया, सुभाष मास्टर, जितेंद्र त्यागी, निक्कू, निर्दोष त्यागी, नीरज शर्मा, संजीव आदि मौजूद थे।