फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Life imprisonment to the accused of the murder of the guard, security guard caught stealing

Meerut Crime News: गार्ड के हत्यारोपी को आजीवन कारावास, चोरी करता सिक्योरिटी गार्ड पकड़ा

Wed, 30 Apr 2025 12:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 30 Apr 2025 12:35 PM IST
सार

मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के भोला रोड रतन नगर निवासी प्रेम सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Life imprisonment to the accused of the murder of the guard, security guard caught stealing
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के भोला रोड रतन नगर निवासी प्रेम सिंह चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। एजेंसी के कुछ गार्ड आनंद अस्पताल के पास अतुल कुमार गुप्ता की निर्माणाधीन साइट पर तैनात हैं। 

विज्ञापन


आरोप है सिक्योरिटी गार्ड अनुज कुमार को उन्होंने व टीम ने रंगेहाथ लोहे के सरिये और छल्ले चोरी करते हुए पकड़ा है। वह मूलरुप से हापुड़ जिले के गांव मोहरा मुदाफरा का रहने वाला है। फिलहाल मेडिकल क्षेत्र के हरबंश नगर में रह रहा था। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन


आरोपी को मिली जमानत 
एसीजेएम कोर्ट ने होटल में जुआ खेलने के मामले में आरोपी अंकित मोतला की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। वादी मुकदमा संजय कुमार द्विवेदी ने थाना दौराला में नौ अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान होटल के अंदर जुआ चलते हुए मिला। इसी मामले में आरोपी पक्ष ने मामला झूठा होने की दलील दी। कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गार्ड के हत्यारोपी को आजीवन कारावास 
अपर जिला जज पवन कुमार शुक्ला की अदालत ने हत्या के मामले में आरोपी नितिन निवासी कांशीराम काॅलोनी मेरठ को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास से दंडित किया। वादी उमंग गुप्ता निवासी साकेत ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी फैक्टरी उद्योगपुरम में स्थित है। छह फरवरी 2020 को सुबह पांच बजे फैक्टरी कर्मचारी पप्पू निवासी बिहार ने फैक्टरी का मेन गेट खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो गार्ड राजीव लोचन शुक्ला की किसी ने हत्या कर दी थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। बाद में विवेचना में आरोपी नितिन का नाम प्रकाश में आया था। न्यायालय में अभियोजन में अपना केस साबित करते हुए सात गवाह पेश किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर आरोपी को दंडित किया। 

बिहार की चीनी मिल में मेरठ के मिस्त्री की मौत
बिहार के बगहा स्थित तिरूपति चीनी मिल में मंगलवार को काम कर रहे मेरठ के एक मिस्त्री की हादसे में मौत हो गई। घटना के समय वह सुरक्षा उपकरण नहीं पहना था।   
मेरठ के रहने वाले रेहान (40) को बगहा जिले के तिरूपति शुगर मिल में ठेकेदार ने मशीन रिपेयरिंग के लिए बुलाया था। मंगलवार को बिना सुरक्षा उपायों के ऊंचाई पर खड़े होकर रेहान कार्य करने लगा। इसी बीच अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। रेहान को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि इसी दौरान रेहान ने दम तोड़ दिया। 

रेहान के रिश्तेदार समर अली ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बेटियां हैं। शुगर मिल के प्रबंधक बीएन त्रिपाठी ने बताया कि रिपेयरिंग का काम ठेकेदार के माध्यम से चल रहा था। मिल प्रबंधक की ओर से कार्य नहीं कराया जा रहा था। 

घर के बाहर फायरिंग, चार के खिलाफ केस दर्ज
एनएच-34 स्थित बना गांव में पुराने विवाद के चलते रात में कार सवार चार लोगों ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस ने पीड़ित संसार सिंह की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संसार सिंह के मुताबिक कार सवारों की फायरिंग के दौरान एक गोली से वह बाल-बाल बचे। घटना की सूचना इंचौली पुलिस को दी गई। पीड़ित के मुताबिक पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विनीत निवासी बना, अंशु और सतेंद्र निवासी जयसिंहपुर, मवाना और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। जांच की जा रही है। 

मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी फिरोज ने तहरीर देते हुए बताया कि वह सरधना रोड पर एक फैक्टरी में काम करता है। वह सुबह चाय पीने के लिए फोन पर बात करते हुए फैक्टरी से बाहर आया था। इसी बीच पीछे से आए एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल लूट लिया। पीड़ित भी एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर बदमाशों का पीछा करने लगा। बदमाशों की बाइक जंगेठी गांव के सामने फिसल गई। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों को लेेकर थाने आ गई। पुलिस पूछताछ में एक आरोपी नाबालिग है। दूसरे की पहचान नैतिक निवासी गोविंदपुरी के रूप में हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। 

 

युवक ने महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए बनाई रील
गंगानगर में कार सवार युवक ने सड़क चलते लोगों और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए रील बनाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गंगानगर थाना एसएसआई अवधेश सिनसिनवार ने बताया कि एफ ब्लॉक-333 निवासी प्रज्ज्वल शर्मा ने अपनी कार में सड़क चलते लोगों, महिलाओं पर टिप्पणी की। रील बनाकर उसे अपने इंस्टा अकाउंट पर अपलोड भी किया। रील वायरल होने पर पुलिस से मामले की शिकायत की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सड़क हादसे में तीन युवक घायल
मेडिकल थाना क्षेत्र के काली नदी के पास डिवाइडर से टकराकर ऑल्टो कार पलट गई। कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। यहां से निकलकर ज रहे चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों घायलों के परिजनों तक पहुंचने का प्रयास मेडिकल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed