फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Gangsters on 5 accused of robbery on highway, molesting women eating at Dhaba

Meerut Crime News: हाईवे पर लूट के 5 आरोपियों पर गैंगस्टर, ढाबे पर खाना खा रहीं महिलाओं से छेड़छाड़

Fri, 16 May 2025 12:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 May 2025 12:12 PM IST
सार

भावनपुर के एक युवक ने कंपनी में निवेश के नाम पर दुकानदार पर 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। परतापुर बाईपास स्थित एक होटल पर खाना खा रही महिलाओं से बुलेट बाइक पर पहुंचे तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी विरोध करने पर महिला के पति के साथ मारपीट की। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप-

विज्ञापन
Meerut Crime News: Gangsters on 5 accused of robbery on highway, molesting women eating at Dhaba
लुटेरा गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

कंकरखेड़ा नेशनल हाईवे- 58 पर खिर्वा फ्लाईओवर के पास बीते 16 अक्टूबर को पांच बदमाशों ने ठेके के कैशियर से लूट की घटना का अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल पांचो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, सरधना के कपसाढ़ निवासी अंकुर सोम से तमंचे के बल पर बदमाशों ने हाइवे पर 2.95 लाख रुपये की लूट की थी। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ में सौरभ गुर्जर, हरित व मुनेंद्र को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपी गैंग सरगना सौरभ निवासी हसनपुर किठौर के पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, लगभग 52 हजार रुपए और एक बाइक, हरित निवासी मुरादगढ़ी बुलंदशहर के पास से साढ़े 29 हजार रुपये, पिस्टल, दो कारतूस व मुनेंद्र निवासी बुलंदशहर के पास से लगभग 49 हजार रुपये बरामद हुए थे। पल्लवपुरम पुलिस ने बदमाश अजय हसनपुर किठौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 25 हजार रुपये बरामद हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक आरोपी सुमित निवासी हसनपुर किठौर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। एसपी सिटी का कहना है कि पांचो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी पर निगरानी रखी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: ISI एजेंट के खौफनाक मंसूबे: आठवीं पास नोमान सोशल मीडिया 'एक्सपर्ट', पाकिस्तान को बेचीं देश की गोपनीय सूचनाएं

शातिर लुटेरा पकड़ा लूटी हुई बाइक बरामद
एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि चार मई को सरधना थाना क्षेत्र के गांव एतमानगर अलीपुर निवासी कपिल कुमार से परतापर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मोबाइल और मोटर साइकिल लूट ली थी। सीसीटीवी फुटेज और जांच के दौरान विकास निवासी रोरी मोदीनगर जिला गाजियाबाद, अजय और मनोज के नाम प्रकाश में आए। 

बृहस्पतिवार को पुलिस ने शातिर लुटेरे विकास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दोनों साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। विकास से लूटी गई मोटर साइकिल बरामद हुई। साथ ही 1235 रुपये भी मिले। आरोपी ने बताया कि 21 अप्रैल को उसने व अजय ने इटायरा रोड कताई मिल के पास लक्ष्मी पत्नी लेखराज निवासी मगी कालोनी से एक वीवो का फोन भी छीना था। इस फोन को पांच हजार रुपये में बेच दिया था। 

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
परीक्षितगढ़ के आलमगिरपुर बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक अंकित की मौके ही मौत हो गई। उसका साथी मोनी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेरठ भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।

ग्राम अमरसिंहपुर निवासी अंकित (23) और मोनी (22) बाइक पर शहर से अपने गांव लौट रहे थे। जब आलमगिरपुर बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग पहुंचे, तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की मौत हो गई। मोनी घायल हो गया। वाहन चालक वाहन समेत भाग गया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आए।

मृतक अंकित पेशे से मजदूर और अविवाहित था। मौत से मां मुनेश, भाई राहुल, बहन पारूल, स्वाति, प्रीति का रोकर बुरा हाल बना हुआ है। अंकित सबसे छोटा था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक पीड़ित परिजनों घटना के संबंध में वाहन चालक के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने अपनी ओर से ही सूचना दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

ढाबे पर खाना खा रहीं महिलाओं से युवकों ने की छेड़छाड़
परतापुर बाईपास स्थित एक होटल पर खाना खा रही महिलाओं से बुलेट बाइक पर पहुंचे तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी विरोध करने पर महिला के पति के साथ मारपीट की। मोहकमपुर निवासी धर्मेंद्र पत्नी और साली के साथ परतापुर बाईपास स्थित शिवा ढाबे पर खाना खाने पहुंचा था। तीनों ढाबे पर खाना खा रहे थे इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक ढाबे पर पहुंचे और महिलाओं से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।

आरोप है कि धर्मेंद्र ने युवकों का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। 

कंपनी में निवेश के नाम पर 20 लाख की ऑनलाइन ठगी
भावनपुर के एक युवक ने कंपनी में निवेश के नाम पर दुकानदार पर 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी के बाद पीड़ित ने एसएसपी से मामले को लेकर शिकायत की।
भावनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर कदीम निवासी सलाउद्दीन ने एसएसपी ऑफिस पर बृहस्पतिवार को तहरीर देकर बताया कि वह पीएल शर्मा रोड पर एक दुकानदार की दुकान पर काम करता था।

इस दौरान दुकानदार ने पीड़ित को एक कंपनी में ऑनलाइन पैसे निवेश करने की बात कही थी। वहीं, कम समय में दोगुना पैसे होने लालच दिया था। इसके बाद आरोपी ने एक व्हाइ्सएप ग्रुप में जोड़ लिया था। इसमें पीड़ित को ज्यादा मुनाफे का झांसा दिया गया। 

पीड़ित के अनुसार उसने बीती जनवरी से मार्च तक कंपनी में 20 लाख रुपये का निवेश किया था। जब दो महीने तक मुनाफे का पैसा नही आया तो पीड़ित को खुद के साथ ठगी का एहसास हुआ था। युवक ने आरोपी से जानकारी ली और पैसे वापस मांगे। आरोप है कि वह पैसे नही दे रहा है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नौकरी लगवाने के नाम पर 4.35 लाख की धोखाधड़ी
मसूरी गांव निवासी अरुण कुमार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत करते हुए बताया कि कंकरखेड़ा के एक युवक ने दो साल पूर्व अपने एक साथी से उसकी मुलाकात कराई थी। दोनों आरोपियों ने रोडवेज में संविदा पर नौकरी लगवाने की बात कही थी। पीड़ित ने अपने तीन परिचितों सौरभ, अंकुर व किरन सिंह की आरोपियों से मुलाकात कराई थी।

पीड़ितों ने आरोपियों को 4.35 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपियों ने एक पीड़ित सौरभ को ट्रिपल सी का फर्जी सर्टिफिकेट व नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद पीड़ित नियुक्ति पत्र लेकर सहारनपुर पहुंचा। वहां पता चला कि दोनों पत्र फर्जी हैं।

आरोप है कि आरोपी युवक पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

ढाबे पर खाना खा रहीं महिलाओं से युवकों ने की छेड़छाड़
परतापुर बाईपास स्थित एक होटल पर खाना खा रही महिलाओं से बुलेट बाइक पर पहुंचे तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी विरोध करने पर महिला के पति के साथ मारपीट की। मोहकमपुर निवासी धर्मेंद्र पत्नी और साली के साथ परतापुर बाईपास स्थित शिवा ढाबे पर खाना खाने पहुंचा था। तीनों ढाबे पर खाना खा रहे थे इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार तीन युवक ढाबे पर पहुंचे और महिलाओं से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है कि धर्मेंद्र ने युवकों का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया लेकिन उनका कुछ पता नही चल सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। 

ताला तोड़कर 2.75 लाख व आभूषण चोरी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी आबिद ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत करते हुए बताया कि उनके छोटे भाई की दोनों किडनी खराब हैं। काफी समय से एक अस्पताल में भाई का उपचार चल रहा है। 
 
पीड़ित के अनुसार 13 मई को सुबह के समय भाई के लिए घर से खाना लेने के लिए गए थे। जहां उन्होंने देखा की उनके घर का ताला टूूटा हुआ था। आरोप है कि सेफ में रखे 2.75 लाख रुपये, एक सोने की अंगूठी, चांदी का हारफूल व आधार किलो चांदी की पाजेब गायब थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हाईवे पर लूट के 5 आरोपियों पर गैंगस्टर 
कंकरखेड़ा नेशनल हाईवे- 58 पर खिर्वा फ्लाईओवर के पास बीते 16 अक्टूबर को पांच बदमाशों ने ठेके के कैशियर से लूट की घटना का अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल पांचो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, सरधना के कपसाढ़ निवासी अंकुर सोम से तमंचे के बल पर बदमाशों ने हाइवे पर 2.95 लाख रुपये की लूट की थी। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ में सौरभ गुर्जर, हरित व मुनेंद्र को पकड़ लिया था।

पुलिस को आरोपी गैंग सरगना सौरभ निवासी हसनपुर किठौर के पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, लगभग 52 हजार रुपए और एक बाइक, हरित निवासी मुरादगढ़ी बुलंदशहर के पास से साढ़े 29 हजार रुपये, पिस्टल, दो कारतूस व मुनेंद्र निवासी बुलंदशहर के पास से लगभग 49 हजार रुपये बरामद हुए थे। पल्लवपुरम पुलिस ने बदमाश अजय हसनपुर किठौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 25 हजार रुपये बरामद हुए थे। 

वहीं एक आरोपी सुमित निवासी हसनपुर किठौर ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। एसपी सिटी का कहना है कि पांचो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी पर निगरानी रखी जा रही है। 

नंगली ईशा में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
नेशनल हाईवे 34 स्थित नंगली ईशा गांव में मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहे 52 वर्षीय जयपाल सिंह को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार और बाइक सवार दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां जयपाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के अनुसार नंगली ईशा गांव निवासी जयपाल मजदूरी करता था। बुधवार रात करीब 8:30 बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था।

गांव में ही हाईवे पर तेज रफ्तार बुलेट सवार व्यक्ति ने टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने जयपाल के शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। इंचौली थाने में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। 
 

शराब के ठेके में कुंबल कर चोरी का प्रयास
इंद्रापुरम कालोनी निवासी जितेंद्र पुत्र धूमसिंह का परतापुर थाने से पास कम्पोजिट शराब का ठेका है। बुधवार रात जितेंद्र ठेका बंद कर घर चला गया था। देररात एक चोर बराबर की दीवार में कुंबल करने का प्रयास करने लगा।

इसी दौरान मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक शौच करने के लिए वहां रुका। युवक को देखकर आरोपी भाग निकाला। सुबह जितेंद्र ठेके पर पहुंचा तो दीवार को टूटा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। चोर की पहचान करने का प्रयास किया। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि सीसीटीवी से पहचान कर चोर की तलाश की जा रही है। 

युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप
रोहटा रोड पर बुधवार रात पांच हमलावरों ने एक युवक पर लोहे की रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया। घायल के भाई ने आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लखवाया गांव निवासी मोहित गिरी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका भाई राहुल बुधवार शाम किसी काम से रोहटा रोड पर जा रहा था। इसी बीच पांच हमलावरों ने उसके भाई को रोक लिया। जहां हमलावरों ने पीड़ित के साथ गाली- गलौज कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। फायरिंग की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई है। 

मवाना थानेदार और चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू 
बंदूक और कारतूस छोड़ने के लिए 20 हजार रुपये मांगने के मामले में निलंबित हुए मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव और सठला चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। 

लालकुर्ती पुलिस और स्वाॅट टीम ने शनिवार को सठला गांव के शारिब और हैदर खान तथा मवाना निवासी उवैद को गिरफ्तार कर 12 बोर से 204 और 315 बोर के 30 कारतूस बरामद किए थे। इस मामले में रविवार को एसएसपी के आदेश पर सीओ सौम्या अस्थाना व मवाना थाना पुलिस ने गांव सठला में कई घरों में छापा मारा था। इस दौरान मवाना पुलिस ने वसीम के यहां से बंदूक और 10 कारतूस पकड़े थे।

थाने लाकर जांच की गई तो बंदूक लाइसेंजी पाई गई। बंदूक छोड़ने के एवज में पुलिस ने 20 हजार रुपये की डिमांड की। पीड़ित ने साढ़े सात हजार रुपये दे दिए, तो पुलिस ने बंदूक उसे दे दी थी। कारतूस छोड़ने के नाम पर बाकी साढ़े 12 हजार रुपये के लिए पुलिस पीड़ित पर दबाव बना रही थी। पीड़ित ने मेरठ आकर इसकी शिकायत डीआईजी कलानिधि नैथानी से की। 

 डीआईजी ने एसएसपी को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। पीड़ित ने चौकी प्रभारी की ऑडियो भी एसएसपी को दी। जिस पर एसएसपी ने मवाना थानेदार विशाल श्रीवास्तव और सठला चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को सौंप  दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed