फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Dead body of a youth found hanging on a tree, Municipal Corporation councilor caught firing

Meerut Crime News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सीसीटीवी में गोली चलाते कैद हुए नगर निगम के पार्षद

Sun, 13 Apr 2025 10:41 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 13 Apr 2025 10:41 AM IST
सार

दुल्हैड़ा में एक खेत में 20 वर्षीय हसीन का शव पड़ा मिला। वह साइबर कैफे चलाता था। पुलिस आत्महत्या करने की बात कह रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Dead body of a youth found hanging on a tree, Municipal Corporation councilor caught firing
हसीन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत लावड़ सोफीपुर मार्ग पर भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी हसीन का शव खेत में जामुन के पेड़ पर लटका मिला। परिजन हत्या की आंशका जता रहे हैं। 

विज्ञापन

लावड़ सोफीपुर मार्ग पर शनिवार सुबह दुल्हैड़ा निवासी अशोक कुमार के खेत में शव पड़ा होने की सूचना पल्लवपुरम पुलिस को मिली। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान 20 वर्षीय हसीन के रूप में हुई। उसने अब्दुल्लापुर के हुसैनी चौक पर अपना साइबर कैफे खोल रखा था। इससे पहले वह गंगानगर स्थित गंगासागर कालोनी में अमित डेरी पर काम करता था। शुक्रवार की शाम को हसीन घर से खाना खाकर अपनी बाइक से निकला था। रात में वह वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने थाना भावनपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई। हसीन चार भाई और चार बहन हैं। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। शरीर पर चोट भी नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन

सीसीटीवी में पिस्टल-तमंचों से गोलियां चलाते पार्षद सहित सात आरोपी दिखे

सूरजकुंड डिपो पर कर्मचारियों और भाजपा पार्षद के बीच हुए विवाद का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पार्षद रविंद्र कुमार सहित सात आरोपी पिस्टल-तमंचों से कर्मचारियों पर गोलियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज व वायरल वीडियो में कर्मचारियों के हाथों में डंडे दिख रहे हैं। फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
पार्षद रविंद्र शातिर है। उसके खिलाफ भावनपुर, मेडिकल, सिविल लाइन सहित कई थानों में मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। रविंद्र नागर, अंकुश शर्मा, अखिल उर्फ डागर चौधरी, नकुल गुर्जर, बंटी, चेतन और रजत का भी आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने निकलना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

ठेके से सस्ती शराब खरीदकर बेचने वाला गिरफ्तार

कंकरखेड़ा पुलिस ने न्यू नंदपुरी में एक मकान पर छापा मारकर 21 पेटी शराब और बीयर बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत 50 हजार रुपये है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी की न्यू नंदपुरी निवासी सागर सोनकर उर्फ मोगली अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि कुछ दिन ठेकों पर स्टॉक खत्म करने के लिए सस्ती शराब बिक्री हुई थी। उस दौरान आरोपी ने दो सौ रुपये बोतल सस्ती शराब खरीद ली थी और अब वह उसे घर से बिक्री कर रहा था। ठेके बंद होने के बाद बिक्री करने पर आरोपी एक बोतल पर तीन सौ रुपये का मुनाफा कमा रहा था।

विज्ञापन

हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज न करने पर थाने पर हंगामा

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी दीपक (37) मंगलवार को गेसूपुर मार्ग पर गेहूं की फसल काटकर घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से दीपक घायल हो गया था। आरोप है कि दीपक ने विरोध किया तो बुलेट सवारों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। बुलेट की टक्कर से दीपक के पेट में गंभीर अंदरुनी चोट आ गई थी। देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
दीपक के बहनोई भंवर सिंह निवासी पचगांव पट्टी अमरसिंहपुर ने अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन बाद भंवर सिंह ने राली चौहान गांव निवासी एक युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज न होने पर शनिवार को पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ भावनपुर थाने पहुंचा। बुलेट सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। भावनपुर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। सीओ शिवप्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

गली में टहल रहे युवक से की मारपीट

जागृति विहार सेक्टर सात निवासी युवक के साथ मारपीट की गई। इस मामले में मेडिकल थाने में तहरीर दी गई है। सुधीर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा गौरव दोस्त के साथ गली के नुक्कड़ पर टहल रहा था। इसी दौरान शास्त्रीनगर का रहने वाला युवक आया और उसने गौरव के साथ मारपीट की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मेडिकल पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
 

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, नकदी सहित अन्य सामान जला

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर में शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लग गई। किनानगर निवासी निशा पत्नी सूरजमल ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे वह बेटी हिमानी, नेहा, भावना और बेटे आशु के साथ बैठी थीं। इसी दौरान एक कमरे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। बच्चों के कपड़े, किताबें, राशन का सामान, बर्तन और 22 हजार रुपये की नकदी जल गई। उन्होंने करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया। वहीं, पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed