फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Accused not arrested for attempted rape, victim family warns of Getaway

Meerut Crime News: दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी की नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार ने दी पलायन की चेतावनी

Sat, 04 Mar 2023 12:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Mar 2023 12:58 PM IST
सार

मेरठ के सरूरपुर में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। आरोप है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Accused not arrested for attempted rape, victim family warns of Getaway
Meerut news, पलायन के पोस्टर चस्पा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के  सरूरपुर में गांव पांचली बुजुर्ग में दो माह पूर्व गांव में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म प्रयास किया गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पुलिस की कार्यशाली का विरोध करते हुए पीड़ित परिवार ने पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए।

विज्ञापन


बता दें कि गांव पांचली बुजुर्ग निवासी एक किशोरी के साथ 4 फरवरी को गांव के ही एक युवक ने अकेला पाकर घर में घुसकर अश्लील हरकत की। आरोपी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया शोर मचाने पर आए अन्य परिजनों के साथ में भी उसके दो भाइयों व आरोपी ने मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सलमान, आसिफ व नासिर पुत्रगण अमीर हसन के विरुद्ध संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ममता शर्मशार: नौ माह दर्द सहा, पैदा होते ही जुदा किया, डंपिंग ग्राउंड में बैग में तड़पती मिली 12 घंटे की मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के एक माह से भी अधिक बीत जाने के बाद अभी तक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि तीनों आरोपी गांव में खुला घूम रहे हैं और परिवार पर फैसला करने के लिए दबाव दे रहे हैं। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस के भी आरोपियों से मिलीभगत करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों के पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से लेकर हौसले बुलंद हैं और वह गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।

इसी मामले से आहत होकर अब पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को पुलिस के कार्रवाई नहीं करने को लेकर गांव से पलायन करने का ऐलान कर दिया। गांव से पलायन करने के संबंध में पीड़ित परिवार ने घर के बाहर पलायन के पोस्टर भी चस्पा कर दिए।

पलायन के पोस्टर चस्पा होने के बाद जहां पुलिस में हड़कंप मचा रहा। घटना के संबंध में सीओ सरधना ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच जा रही है। पीड़ित पक्ष से मौके पर जाकर बात की जाएगी। पीड़ित को किसी तरह से दबाव की स्थिति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed