फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut crime news A student committed suicide

पहले रोया, फिर मां को बताया और उठा लिया ये खौफनाक कदम, रह गया जिंदगीभर का गम

Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut crime news A student committed suicide
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ में सुधांशु की मौत का गम परिवार कभी भूल नहीं पाएगा। परिजनों के अनुसार स्कूल प्रशासन के उत्पीड़न के बारे में सुधांशु ने साथी छात्रों को बताया था। वह खूब रोया था और मां को भी इस बारे में बताया था। लेकिन मां को अंदाजा नहीं था कि सुधांशु ऐसा घातक कदम उठा लेगा। मां अपने लाडले को चाय देकर दूध लेने चली गई थी। वापस लौटी तो बेटे को हमेशा के लिए खो चुकी थी।

विज्ञापन


सुधांशु घर का लाडला था। उसका बड़ा भाई 11 वीं का छात्र है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में वाइस प्रिंसिपल व पीटीआई ने उसका उत्पीड़न किया। उससे कुछ लिखवाया भी गया। सुधांशु रोता हुआ घर पहुंचा और मां को आपबीती बताई। बेटे को समझाकर मां ने चाय दी। उसके बाद मां डेयरी पर दूध लेने चली गई। सुधांशु की मौत के बाद मां पछतावा कर रही है कि वह अपने बेटे को समझ लेती तो शायद उसकी जान बच जाती। उन्हें यकीन नहीं था कि स्कूल प्रशासन ने बेटे का इस कदर उत्पीड़न किया कि उसे मौत का रास्ता चुनना पड़ा। 
विज्ञापन


आखिर सुधांशु के साथ क्या हुआ 
स्कूल में सुधांशु के साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। सुधांशु के ताऊ दरोगा प्रेम सिंह ने स्कूल में छात्रों से कुछ जानकारी जुटाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को स्कूल खुलेगा। तब शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ में जानकारी सामने आएगी। नामजद दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र को परेशान नहीं किया: प्रधानाचार्य
प्रेसीडेंसी स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि मैं दो दिन से अवकाश पर था। शनिवार को वापस लौटा तो वाइस प्रिंसिपल ने सारी घटना बताई। छात्र शुक्रवार को स्कूल आया था उसके हाथ में कट्स लगे थे। पीटीआई ने चेकिंग में कट्स देखे तो उससे इसका कारण पूछा और वाइस प्रिंसिपल के पास छात्र को ले गई। वाइस प्रिंसिपल ने छात्र से हाथ में कट्स का कारण पूछा तो उसने कहा कि मैं अब पढ़ाई पर ध्यान लगाऊंगा और छात्र छुट्टी के बाद घर चला गया। आज सुबह यह सूचना मिली। शुक्रवार की पूरी फुटेज स्कूल के कैमरे में है जो पुलिस को दे दी है। छात्र के परिजनों को भी दिखा दी है। छात्र को किसी तरह से परेशान नहीं किया है। 

पीटीएम में बुलाया था 
आरोपी उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार का कहना है कि शुक्रवार को पीटीआई छात्र को लेकर मेरे पास आई थी। बच्चे से हाथ में कट के निशानों का कारण पूछा तो उसने कुछ निजी वजह बताई। बच्चे ने यह भी कहा कि अब मैं पढ़ाई पर ध्यान दूंगा। बच्चा घर चला गया था। बच्चे का एक भाई इसी स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को पीटीएम थी। उसके भाई से कहा कि शनिवार को मम्मी-पापा को लेकर पीटीएम में आए। लेकिन शनिवार को यह घटना पता चली। सुबह बच्चे के परिजन स्कूल आए थे। उन्हें फुटेज दिखा दी है। बच्चा बहुत शरारती था। पहले भी इसकी शिकायतें आती रही थीं। पढ़ने में कमजोर भी था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed