फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: 3.20 lakhs defrauded from a youth in the name of getting him a job in a bank, read crime su

Meerut Crime News: बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 3.20 लाख ठगे, पढ़ें-अपराध संक्षेप

Fri, 20 Jun 2025 12:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 20 Jun 2025 12:15 PM IST
सार

मेरठ में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से उसके परिचित ने 3.20 लाख रुपये ठग लिए।  साइबर अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से तीन बार में करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए। पढ़ें अपराध के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
Meerut Crime News: 3.20 lakhs defrauded from a youth in the name of getting him a job in a bank, read crime su
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से उसके परिचित ने 3.20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो उसे टरका रहा है। शास्त्री नगर सेक्टर-2 निवासी रितिक ने बताया कि किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सलमान खान से उसकी जान-पहचान थी। सलमान में पंजाब नेशनल बैंक में उसकी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था। इसके लिए आरोपी ने 3.20 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। इसे वह बैंक लेकर पहुंचा तो अधिकारियों ने बताया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। इससे उसे पता चला कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपये हड़प लिए है। आरोप है कि करीब छह माह से वह अपने रुपये मांग रहा है। आरोपी लगातार उसे टरका रहा है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: एके-47 के कारतूस का सौदागर कौन? वेस्ट यूपी में खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं, बड़े नेटवर्क की आशंका
विज्ञापन

 

महिला के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 50 हजार  निकाले
साइबर अपराधियों ने महिला के बैंक खाते से तीन बार में करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार राशि शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसके खाते से 14,995 और 29,980 रुपये पेटीएम के माध्यम से और 4,995 रुपये गूगलपे के माध्यम से निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।  
 
विज्ञापन

फाजलपुर में दबंगों ने भाई- बहन को पीटा
कंकरखेड़ा में फाजलपुर में दबंगों ने स्कूटी से जा रहे भाई-बहन को लाठी-डंडों से पीटा। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। फाजलपुर अनूप नगर निवासी विपिन ने बताया कि वह सुबह के समय अपनी बहन को स्कूटी से लेकर रोहटा रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच स्कूटी निकालने को लेकर दबंगों से कहासुनी हो गई।

हमलावर ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़ित भाई-बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दो हमलावरों ने युवती को सड़क पर गिराकर पीटा और बाल पकड़कर खींचा। मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में लग गई। एक आरोपी पुलिस हिरासत में है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में तलवार से हमला
गंगानगर फिटकरी गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में पड़ोसी शहजाद ने घर में घुसकर 27 वर्षीय विपिन पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपी मौके से भाग गया। इंचौली थाने में परिजन घायल को साथ लेकर तहरीर देने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि सब इंस्पेक्टर शिवम ने तहरीर में से तलवार वाली बात हटाने का दबाव बनाया। बड़े भाई सोनू ने बताया कि बृहस्पतिवार को तालाब के पास सब क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान विपिन का शहजाद से किसी बात पर विवाद हुआ। विपिन घर आ गया। तभी शहजाद ने घर में घुसकर तलवार से हमला किया।  पुलिस ने घायल विपिन को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसके हाथ में आठ टांके आए हैं। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।  

स्पा सेंटर संचालकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के कान्हा प्लाजा में स्पा सेंटर में महिला कर्मचारियों को रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। महिलाओं के खिलाफ भी मुचलका पाबंदी की कार्रवाई की जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में रहने वाले ललित और ब्रह्मपुरी निवासी राजवीर स्पा सेंटर चलाते हैं। ललित का स्पा सेंटर शास्त्रीनगर में है जबकि राजवीर का कान्हा प्लाजा टीपी नगर में है। दोनों के बीच एक दूसरे की महिला कर्मचारियों को अपने यहां रखने को लेकर विवाद था। शास्त्रीनगर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद कान्हा प्लाजा में दोनो के बीच मारपीट हो गई। एसपी सिटी का कहना है कि झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

आचार संहिता मामले में वारंट रिकाॅल कराए
न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या पांच) मेरठ ने पूर्व सांसद मलूक नागर के चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दर्ज केस में चले आ रहे वारंट को रिकाॅल किया। आरोपी के अधिवक्ता जगदीश पावती ने बताया कि आरोपी सांसद और विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ वर्ष 2022 में दौरान चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में थाना मेडिकल के थानाध्यक्ष ने केस पंजीकृत कराया। इस मामले में पूर्व सांसद के वारंट जारी हो गए थे।  

दुष्कर्म के मामले में सात साल आठ माह की सजा
न्यायालय अपर जिला जज पोक्सो अधिनियम संगीता ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी मोहसिन पुत्र मुन्ना खान निवासी फर्रूखाबाद को दोषी पाते हुए 7 वर्ष 8 माह के कारावास व 21 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। अभियोजक अवकाश जैन ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना कंकरखेडा में 2016 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

दुष्कर्म के आरोपी चाचा को भेजा जेल
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार को पांच वर्षीय भतीजी के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की पांच वर्षीय बच्ची कमरे में सो रही थी, जबकि बाकी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।

बच्ची की मां बाजार से सामान खरीदने गई थी। बच्ची का चाचा नशे की हालत में वहां पहुंचा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर बच्चे घर के अंदर पहुंचे, जिस पर आरोपी मौके से भाग निकला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी जमशेद को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed