फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Former chairman nephew was cremated in a sad atmosphere in Hastinapur

Meerut: पूर्व चेयरमैन के भतीजे का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस की गिरफ्त में दो लोग, पूछताछ जारी

Mon, 10 Apr 2023 10:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Apr 2023 10:44 PM IST
सार

Meerut News : पूर्व चेयरमैन के भतीजे का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Meerut Crime: Former chairman nephew was cremated in a sad atmosphere in Hastinapur
अंतिम संस्कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में कस्बे की प्रभात नगर कॉलोनी निवासी युवक पवन कुमार की हत्या के बाद पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, सोमवार को शव कस्बे में पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रभात नगर कॉलोनी निवासी पवन कुमार पुत्र गिरिराज सिंह की हत्या कर उसके शव को चेतावाला मार्ग पर पड़ने वाली पुलिया के नीचे फेंक दिया गया था। पवन पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार का भतीजा था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पवन का शव कस्बे में पहुंचा तो यहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बाद में गमगीन माहौल में कस्बे के कर्ण घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। अभी तक पुलिस वारदात का कारण अवैध संबंध मान रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या से भड़का आक्रोश, जला दिए आरोपियों के घर, शहर में तनाव बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पवन के परिवार ने जोली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी निवासी दिनेश उर्फ भूरा को नामजद कराया था। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मामले में अभी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें एक महिला और एक युवक शामिल है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: आंखों के सामने बेटे को उतारा मौत के घाट, मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed