Meerut: भावनपुर में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल, तीन फरार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ में एक युवक यूसुफ घायल हो गया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विस्तार
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली रोड पर बीती रात गोकशी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी यूसुफ के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से गौकशी के उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut : दिल्ली की दो फर्मों के संचालकों ने सराफ से हड़पे 3.96 करोड़ के आभूषण, शातिराना अंदाज में दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, दतावली रोड पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी गई थी। वहां मौजूद गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें यूसुफ घायल हो गया।
घायल आरोपी को अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जंगल और गांवों में कॉम्बिंग कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोकशी से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी और पूरे गिरोह को जल्द पकड़ लिया जाएगा।