फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Congress leader Ragini Nayak holds press conference on farmers movement, white paper issue

Meerut: कांग्रेस नेता रागिनी नायक बोलीं- भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, जुमलों से चल रही सरकार

Thu, 15 Feb 2024 01:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 15 Feb 2024 01:21 PM IST
सार

मेरठ में कांग्रेस कार्यालय पहुंची कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने किसान आंदोलन, श्वेतपत्र मामले पर प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। कार्यकर्ताओं ने मेरठ पहुंचने पर उनका जोर शोर से स्वागत किया। 

विज्ञापन
Meerut: Congress leader Ragini Nayak holds press conference on farmers movement, white paper issue
कांग्रेस नेता रागिनी नायक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, अन्नदाता की कमर तोड़ी जा रही है। अर्थव्यवस्था का बंटाधार हुआ जा रहा है। सरकार आंकड़े छुपा रही है। भाजपा सरकार ने आने के समय दो करोड़ रोजगार की बात कही थी। अब बेरोजगारी चरम पर है, 30 लाख कर्मचारी सरकारी पद खाली पड़े हैं। यह बातें कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के लिए जो श्वेत पत्र लाई है वह पूरी तरह से झूठ है। एक और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर किसान दिल्ली में आंदोलन करने को मजबूर है, यह भाजपा का दोगला चरित्र है। एलान किया कि इंडिया के जीतने पर कांग्रेस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू करेगी।

विज्ञापन

रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख पद काम कर दिए गए। PLFS सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है। वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीता रमण सफेद झूठ बोल रही हैं। घरेलू बचत निकलवा कर काला धन घोषित कर दिया। अब आमदनी से नहीं घरेलू बचत से लोगों के घर चल रहे है।
 

कांग्रेस सरकार में 60 रुपए था डॉलर, अब 90 तक पहुंच गया है। मोदी जी ने रुपए और डॉलर को बराबर लाने का वादा किया था यह भी पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है। बैंको का एनपीए अब सात गुना तक पहुंच गया है। यूपीए की सरकार में दो लाख करोड़ का बट्टा खाता था तब अब 15 जा पहुंचा है। जीडीपी की औसत ग्रोथ रेट गिर रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेताया था कि भाजपा के कम से जीडीपी गिरेगी और यह दो फीस दी तक गिर भी गई। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को रेनकोट पहनकर नहाने वाला व्यक्ति बता दिया था।

 

उन्होंने कहा कि दूसरों पर लांछन लगाना आसान होता है खुद कुछ सही करना बहुत मुश्किल। अब उपभोग में भी आ रही तेजी से गिरावट। तेल, साबुन आदि जरूरी सामान का उपभोग 7 फ़ीसदी तक था जब कर फीसदी पर आ गया है। एमएसएमई के 33 हजार बंद हो गए। 58 लाख करोड़ ऋण था यूपीए में जो अब 173 लाख करोड़ जा पहुंचा। बेटियों के ऊपर अत्याचार पर अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed