फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: complainant poured kerosene on himself in the presence of officials On Tehsil Day

Meerut: तहसील दिवस में फरियादी ने अधिकारियों की मौजूदगी में खुद पर उडेला केरोसिन, मचा हड़कंप

Sat, 04 Nov 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Nov 2023 02:08 PM IST
सार

मेरठ से सटे सरधना में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से नाराज पीड़िता पक्ष के एक व्यक्ति ने तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Meerut: complainant poured kerosene on himself in the presence of officials On Tehsil Day
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता पक्ष ने अधिकारियों की मौजूदगी में केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं घटना से तहसील में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति के हाथ से केरोसिन छीना।

विज्ञापन


सरधना के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह पहले हुए युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंग पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी से सम्पूर्ण समाधान में कार्रवाई की गुहार लगाने के लिए ग्रामीण पहुंचे थे। हर बार आश्वासन मिलने पर पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति ने शनिवार को केरोसिन उड़ेल लिया। तहसील दिवस में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। सीओ को जांच के बाद फिर आश्वासन से परिजन नाराज हो गए जिसके बाद यह कदम उठाया। वहीं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed