{"_id":"66f5b8a0f2d7a6e3bf0c1d36","slug":"meerut-collided-with-cattle-husband-died-condition-of-wife-and-sister-critical-marriage-ruined-in-3-months-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गोवंश ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और बहन की हालत गंभीर, तीन महीने में उजड़ गया सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गोवंश ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी और बहन की हालत गंभीर, तीन महीने में उजड़ गया सुहाग
Fri, 27 Sep 2024 01:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:10 AM IST
सार
एक गोवंश की टक्कर से बाइक सवार परिवार उजड़ गया। अस्पताल में भर्ती दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जावेद को इस हालत में अस्पताल लाया गया था, बाद में उसकी मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर दौराला गंगनहर के पास गोवंश की टक्कर लगने से बाइक पर सवार दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। इनमें देर रात जावेद की मौत हो गई। पत्नी अलीशा और बहन भूरी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
घायल भूरी।
- फोटो : अमर उजाला
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां निवासी 21 वर्षीय जावेद पुत्र गुलफाम, पत्नी अलीशा और बहन भूरी के साथ बृहस्पतिवार शाम चार बजे बाइक पर खतौली मुजफ्फरनगर से घर लौट रहे थे। जब वह दौराला गंगनहर पुल के पास पहुंचे तो सड़क पर घूम रहे निराश्रित गोवंश ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने भी टक्कर मार दी। तीनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। वहीं, पिकअप वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल अलीशा।
- फोटो : अमर उजाला
बाद में राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। रात करीब साढ़े 10 बजे घायल जावेद की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन जावेद का शव लेकर घर पहुंचे। अन्य घायलों का उपचार जारी है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन माह पहले हुई थी शादी
पिता गुलफाम ने बताया कि तीन महीने पहले ही जावेद की शादी सरधना थाना क्षेत्र के गांव दुर्गेशपुर में हुई थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के रिश्ते की बहन के यहां खतौली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। हादसे में घायल पत्नी अलीशा व बहन भूरी की भी हालत नाजुक है। गुलफाम ने बताया कि उनके दो पुत्र थे। छह पुत्रियों में से चार की शादियां हो चुकी हैं।
पिता गुलफाम ने बताया कि तीन महीने पहले ही जावेद की शादी सरधना थाना क्षेत्र के गांव दुर्गेशपुर में हुई थी। बृहस्पतिवार को वह अपनी पत्नी के रिश्ते की बहन के यहां खतौली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। हादसे में घायल पत्नी अलीशा व बहन भूरी की भी हालत नाजुक है। गुलफाम ने बताया कि उनके दो पुत्र थे। छह पुत्रियों में से चार की शादियां हो चुकी हैं।