फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut College Management Committee election now on 12th August, decision weekly closure changed due to Corona

मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव अब 12 अगस्त को, कोरोना की साप्ताहिक बंदी के कारण बदला फैसला

Sat, 17 Jul 2021 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Jul 2021 08:02 PM IST
सार

20 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन फार्म प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच और वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 22 जुलाई को होगा। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 23 और 24 जुलाई है।

विज्ञापन
Meerut College Management Committee election now on 12th August, decision weekly closure changed due to Corona
मेरठ कॉलेज, मेरठ

विस्तार

मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव अब 12 अगस्त को होगा। पहले चुनाव की तिथि एक अगस्त रखी गई थी लेकिन कोरोना गाइड लाइन में कोई बदलाव नहीं होने के चलते रविवार का दिन होने कारण इसे बदला गया है। चुनाव अधिकारी डॉ. युद्धवीर सिंह ने बताया कि चुनाव की बाकी प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति का चुनाव पहले 18 अप्रैल को होना था। कोरोना की दूसरी लहर के कारण चुनाव की तिथि स्थगित हो गई थी। 55 सदस्यों एवं एक प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया दोबारा से शुरू की गई है।
विज्ञापन


एक अगस्त को चुनाव के लिए वोटिंग होना था लेकिन जिलाधिकारी द्वारा अभी शनिवार और रविवार को बंदी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। एक अगस्त को रविवार है, ऐसे में चुनाव अधिकारी ने कार्यक्रम बदलते हुए चुनाव की तिथि 12 अगस्त घोषित की है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1387 सदस्य करेंगे मतदान, 20 को होंगे नामांकन  
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। 1387 सदस्य वोट डालेंगे। 20 जुलाई सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन फार्म प्राप्त करने और जमा करने की अंतिम तिथि है। नामांकन पत्रों की जांच और वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 22 जुलाई को होगा। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 23 और 24 जुलाई है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 24 जुलाई को होगा। 

ये हैं चुनाव में प्रत्याशी 
सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. राम कुमार गुप्ता पैनल

अध्यक्ष पद - सुरेश चंद जैन रितुराज, सचिव - डॉ. ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष - एमके गुप्ता, अतिरिक्त सचिव - मनीष प्रताप

फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज पैनल

अध्यक्ष - अनिल कुमार गुप्ता, सचिव - विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष - मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव - केशव बंधु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed