{"_id":"63199937a04f30539b533fc2","slug":"meerut-cm-yogi-may-come-to-meerut-on-september-10-for-conference-of-agricultural-scientis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुख्यमंत्री 10 सितंबर को आ सकते हैं मेरठ, कृषि वैज्ञानिकों का होगा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुख्यमंत्री 10 सितंबर को आ सकते हैं मेरठ, कृषि वैज्ञानिकों का होगा सम्मेलन
Thu, 08 Sep 2022 12:58 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:58 PM IST
सार
मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि वैज्ञानिकों के सम्मेलन को लेकर तैयारी तेज की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हॉस्टल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 सितंबर को आ सकते हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का कार्यक्रम बुधवार देर रात जारी हो गया है।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज के ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन आईसीएआर की तरफ से 10 से 12 तारीख तक किया जाएगा। सम्मेलन में किसानों की आय बढ़ाने और शोध पर मंथन होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : UP: सीएम योगी बोले- औद्योगिक निवेश बढ़ाओ, इनर रिंग रोड बनाओ, जल्द करेंगे बैठक
विज्ञापन
सम्मेलन को लेकर कृषि विश्वविद्यालय में तैयारी तेज की जा रही है। पहली बार विवि में इस तरह का विशाल सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें कृषि वैज्ञानिकों को अगले एक वर्ष की कार्य योजना भी दी जाएगी। खेती के नए तरीकों के अच्छी प्रजाति के बीजों की जानकारी भी दी जाएगी।