फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi says increase industrial investment, build inner ring road

UP: सीएम योगी बोले- औद्योगिक निवेश बढ़ाओ, इनर रिंग रोड बनाओ, जल्द करेंगे बैठक

Thu, 08 Sep 2022 11:12 AM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Sep 2022 11:12 AM IST
सार

सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में एमडीए को मुख्यमंत्री ने दिए हैं निर्देश, लोक निर्माण विभाग ने इनर रिंग रोड के लिए शासन से मांगे थे 350 करोड़ रुपये 

विज्ञापन
CM Yogi says increase industrial investment, build inner ring road
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya

विस्तार

मेरठ शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए विभागों को खुद बजट का इंतजाम करना होगा। बिजली बंबा बाईपास के चौड़ीकरण या हापुड़ रोड से दिल्ली रोड को जोड़ने वाले सात किमी लंबी इनर रिंग रोड के लिए लोक निर्माण को 350 करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे। मेरठ में 26 अगस्त को समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में एमडीए को औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ इनर रिंग रोड के लिए बजट का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


इनर रिंग रोड के लिए एमडीए, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग और प्रशासन के अफसरों की कई बार मीटिंग हुई पर कोई समाधान नहीं निकला। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, दक्षिण विधायक और ऊर्जा राज्यमंत्री डा.सोमेंद्र तोमर भी मुख्यमंत्री के सामने इनर रिंग रोड का मुद्दा रख चुके हैं।
विज्ञापन


बिजली बंबा बाईपास के समानान्तर इनर रिंग रोड के हिस्से को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे किया। सात किमी के इनर रिंग रोड हिस्से के लिए चार गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पीड़ित ने मकान की दीवार पर लिखा- पुलिस व दबंगों के कारण गांव से पलायन, धारदार हथियार से किया घायल

जमीन अधिग्रहण पर ही 200 करोड़ रुपये खर्च हो जाएंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग सचिव और जिले के प्रभारी अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बिजली बंबा बाईपास के निस्तारण के लिए जुर्रानपुर फाटक पर अंडरपास बनाने के लिए कहा था। इस पर भी फाइल आगे नहीं बढ़ सकी है।

50,000 से अधिक वाहनों का दबाव
बिजली बंबा बाईपास पर रोजाना छोटे और बड़े 50 हजार से अधिक वाहनों का दबाव है। इसके बाद भी विभागीय खींचतान में बिजली बंबा बाईपास प्रक्रिया में ही चल रहा है। 

जल्द होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राधिकरण निवेश के लिए माहौल तैयार करें। इनर रिंग रोड के लिए भी उद्यमियों से वार्ता होगी। जल्द समन्वय बैठक कर उचित निर्णय लिया जाएगा। -सुरेंद्र सिंह, कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed