फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Class III student dies due to beating in school, family ruckus, Class X student assaulted

Meerut: स्कूल में पिटाई से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा, दसवीं के छात्र ने की थी मारपीट

Fri, 26 Aug 2022 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Aug 2022 11:51 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर स्थित एक स्कूल में पिटाई के बाद तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि स्कूल में कक्षा दस के छात्र ने तीसरी क्लास के छात्र को गुरुवार को स्कूल में जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Meerut: Class III student dies due to beating in school, family ruckus, Class X student assaulted
छात्र का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के भावनपुर क्षेत्र स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा दस के छात्र ने तीसरी कक्षा के छात्र की इस कदर पिटाई की कि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवना चाहा लेकिन परिजन नहीं माने। वहीं मृतक छात्र के परिजन मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने उन्हें जैसे-तैसे शांत कराया। वहीं ग्रामीणों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के पचगांव पट्टी स्थित केवीएसएस इंटर कॉलेज में गुरुवार को दसवीं क्लास के छात्र ने तीसरी क्लास के छात्र की जमकर पिटाई की। इससे तीसरी क्लास का 10 वर्षीय छात्र जीतू पुत्र मांगेराम की उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: मेरठ पहुंचे योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, सुरक्षा चाक-चौबंद, ये रहेगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अमर सिंह पट्टी निवासी 10 वर्षीय जीतू पुत्र मांगेराम के साथ कैलाशवती शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 के छात्र ने गुरुवार दोपहर को जमकर मारपीट करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्कूल से घायल छात्र जीतू गिरते-पड़ते हुए अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी मां ने गांव के एक चिकित्सक को बुलाकर उपचार दिलाया।


आज सुबह बच्चे की हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। छात्र की मौत की सूचना पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण कैलाशवती शिक्षण संस्थान एवं विद्यालय में जमा हो गए और जमकर हंगामा कर दिया।

ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों के मौजूदगी के बावजूद जीतू के साथ मारपीट की गई जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस से पांच लाख रुपये व मृतक की मां को नौकरी की मांग की। वहीं काफी जद्दोजेहद के बाद पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण व परिजन शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed