फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut city is a city of accidents due to negligence of administration.

Meerut News: प्रशासन की लापरवाही से ये मेरठ शहर हादसों का शहर है

Mon, 15 Jan 2024 03:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Meerut city is a city of accidents due to negligence of administration.
मेरठ।
विज्ञापन

कोहरे की चादर ने सभी सड़कें ढाप दी हैं। इन हालात में सड़कों का हाल बुरा है। मसलन, सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। कहीं डिवाइडर कट पर रिफ्लेक्टर नहीं हैं। डायरेक्शन बोर्ड तो शहर की सड़कों से गायब ही हैं। अमर उजाला ने तीन दिन पहले शहर की सड़कों के डिवाइडर कटों से गायब रिफ्लेक्टर की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। शहर के अधिकतर चौराहे और डिवाइडरों से रिफ्लेक्टर गायब हैं। कोहरे में कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।
संभागीय परिवहन और ट्रैफिक पुलिस विभाग समय-समय पर संयुक्त रूप से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाते हैं। प्रशासनिक स्तर पर चलाए जा रहे अभियान केवल औपचारिकता भर रह गए हैं। कारण है कि इनका असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाएं सबसे अधिक होती हैं। इसलिए शासनादेश के मुताबिक सभी वाहनों की बैंक लाइट, रिफ्लेक्टर आदि लगे होना अनिवार्य है। ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के दावे किए हैं, लेकिन हकीकत इसके उलट है। शहर की दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, किला रोड, गढ़ रोड, मवाना रोड, रुड़की रोड, सरधना रोड, बागपत रोड समेत शहर के भीतर अधिकतर मार्गों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। पथ प्रकाश भी खराब है। उधर, डिवाइडरों पर जगह जगह कट बने हैं। अधिकतर डिवाइडर कटों पर रिफ्लेक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर डिवाइडर बनवाने और रखरखाव की जिम्मेदारी एमडीए और नगर निगम की है। पूर्व में नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गों को बीओटी पर दिया हुआ था। अनुबंध की शर्तों के मुताबिक बीओटी ठेकेदार को मार्गों पर जगह-जगह डायरेक्शन बोर्ड लगाने, चौराहे और डिवाइडर कट व डिवाइडर रेलिंग पर रिफ्लेक्टर और चौराहों पर ट्रैफिक लाइटों का रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इतना ही नहीं डिवाइडर की रेलिंग की रंगाई-पुताई और बिजली के खम्भों पर रिफ्लेक्टर पट्टी लगाने के निर्देश दिए थे। जब से ठेका खत्म हुआ है तब से नगर निगम प्रशासन अपनी जिम्मेदारी भूल गया है। जगह-जगह डिवाइडर तो बनाए जा रहे हैं, लेकिन रिफ्लेक्टर नहीं लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे ने ली एक महीने में दर्जनों लोगों की जान
कोहरे के कारण लगातार शहर से लेकर देहात तक हादसे हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले पुलिस लाइन गेट के सामने भाजपा महानगर महामंत्री राजकुमार सोनकर की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। परीक्षितगढ़ रोड पर बाइक सवार दो युवकों वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लोहिया नगर के हापुड़ रोड पर क्रेटा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी, जबकि साथी घायल हो गया था।


वर्जन
ठंड में कोहरा पड़ने के चलते हादसों की संख्या बढ़ जाती है। जिसके चलते रिफ्लेक्टर लगाए गए है। हादसों को रोकने के लिए लगातार नए-नए प्रयास किए जा रहे है। - राघवेंद्र कुमार मिश्र, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed