फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Children and youth ran in the Mini Marathon in the name of the country, elders also showed enthusiasm.

Meerut: मिनी मैराथन में देश के नाम खूब दौड़े बच्चे और युवा, बुजुर्गों ने भी दिखाया जोश

Sat, 10 Aug 2024 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 10 Aug 2024 10:41 PM IST
सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार को मिनी मैराथन हुई, जिसमें बच्चों-युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Meerut: Children and youth ran in the Mini Marathon in the name of the country, elders also showed enthusiasm.
मिनी मैराथन में भाग लेते युवा। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शनिवार को हुई मिनी मैराथन-एक दौड़ देश के नाम में बच्चों, युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने जोश दिखाया। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से मिनी मैराथन का आगाज हुआ। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर व समाजसेवी अश्वनी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई। इसमें पुरुष वर्ग में संदीप भाटी पहले, कुलदीप खेड़ा दूसरे और संदीप सैनी तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में गुड़िया जंगेठी पहले, रूपा रानी नंगला दूसरे और गाजियाबाद से खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। समापन पर दोनों वर्गों में शीर्ष छह खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 

Meerut: Children and youth ran in the Mini Marathon in the name of the country, elders also showed enthusiasm.
मिनी मैराथन में भाग लेते युवा। - फोटो : Amar ujala
स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ सीएमओ कार्यालय, कमिश्नरी आवास, साकेत एलआईसी, जेल चुंगी, बलवंत नगर, हाइडिल कालोनी, विक्टोरिया पार्क, सर्किट हाउस होते हुए वापस कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम पर ही संपन्न हुई। जिला एथलेटिक संघ के तकनीकी अधिकारियों की टीम ने दौड़ की वीडियोग्राफी भी कराई और बाइक पर साथ-साथ चलते हुए नजर बनाए रखी। जैसे जैसे खिलाड़ियों के कदम जीत की ओर बढ़ रहे थे, उनमें अलग ही जोश दिखाई पड़ रहा था। पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं मैराथन धावक प्रवीण शर्मा ने भी दौड़ में भाग लिया। उन्होंने 60 साल की उम्र में युवा जैसा जज्बा दिखाया।

दौड़ समाप्त होने के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर व क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे संदीप भाटी को 5100 रुपये, दूसरे स्थान पर रहे कुलदीप खेड़ा को 3100 रुपये व तीसरे स्थान पर रहे संदीप सैनी को 2100 रुपये के साथ ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महिला वर्ग में डॉ. सोमेंद्र तोमर और भाजपा नेता आलोक गौतम की ओर से प्रथम स्थान पर रही गुड़िया जंगेठी को 5100, दूसरे स्थान पर रही रूपा रानी नंगला को 3100 और तीसरे स्थान पर रही खुशी को 2100 रुपये के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
 

पुरुष वर्ग में चौथे स्थान पर रहे सचिन, पांचवें स्थान पर रहे चेतन त्यागी, छठे स्थान पर रहे बाबू और महिला वर्ग में चौथे स्थान पर रही अन्नू, पांचवें स्थान पर रही आरती और छठे स्थान पर रही रूबी को भी प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, भाजपा नेता अमित गर्ग मूर्ति, स्पोर्ट्स स्टेडियम से कोच ललित पंत, अरशद अरहद, अंशू, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसे आयोजनों से बढ़ता है मनोबल
- ऐसे खेल आयोजनों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और उनमें एक अलग ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद। - संदीप भाटी, प्रथम स्थान

दौड़ में प्रतिभाग कर अच्छा लगा
दौड़ में भाग लेकर अच्छा लगा, ऐसा आयोजन कराने के लिए धन्यवाद। आगे भी दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। - कुलदीप, द्वितीय स्थान

आगे भी होते रहें ऐसे कार्यक्रम
इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी होने चाहिए। युवाओं के लिए आगे भी ऐसा मौका दिया जाना चाहिए।  - संदीप सैनी, तृतीय स्थानपहला स्थान पाकर हुई खुशी
पहला स्थान पाकर बहुत खुशी हुई। इससे उनका बढ़ा है। ऐसे आयोजन आगे भी कराए जाएं। - गुड़िया जंगेठी प्रथम स्थान

पहले स्थान के लिए दौड़ी थी
दिल में था ही पहले स्थान पर आना है, लेकिन दूसरे स्थान पर रही। अगली बार पहले स्थान पर आने का प्रयास होगा। - रूपा रानी, द्वितीय स्थान

खेलों को मिलता है बढ़ावा
ऐसे आयोजन आगे भी होते रहने चाहिएं। इससे खिलाड़ियों को इनमें भाग लेने का मौका मिलता है और खेलों को भी बढ़ावा मिलता है। - खुशी, तृतीय स्थान

 

Meerut: Children and youth ran in the Mini Marathon in the name of the country, elders also showed enthusiasm.
दौड़ में भाग लेते पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी व धावक प्रवीण शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
खेल विवि से मिली मेरठ को नई पहचान : डॉ. सोमेंद्र तोमर
समापन पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि आजादी की क्रांति मेरठ से उठी थी, अब खेलों में भी मेरठ की पहचान बनती जा रही है। यहां के खिलाड़ी देश विदेश में मेरठ का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खेलों को बढ़ाने का काम किया और यहां खेल विवि की स्थापना से मेरठ को एक नई पहचान मिली है। खेल विवि बनने से यहां के खिलाड़ी और भी आगे तक जा सकेंगे। मिनी मैराथन में दौड़ने वाले अधिकांश युवा थे, यह भी आगे जाकर मेरठ का नाम रोशन करेंगे। 

ये हैं सहयोगी
केएल इंटरनेशनल स्कूल, जेपी एकेडमी एंड जेपी रेजिडेंसी, एडेको डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, द अध्ययन स्कूल, श्री वेंकटेश्वरा यूनिविर्सिटी, केएमसी अस्पताल, महावीर यूनिवर्सिटी, नीरज मित्तल पायल फर्नीचर, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेरठ कैंट, कृष ग्रीन्स, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, वर्धमान एकेडमी, बैंक ऑफ बडौदा, एलआईसी, ऋषभ एकेडमी, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल, अमित गर्ग मूर्ति, एपेक्स बिल्डर्स, दयाल ग्रुप, मायरा फाउंडेशन, सिटी वॉकेशनल पब्लिक स्कूल, डॉ. संदीप गर्ग न्यूटीमा अस्पताल, शुद्ध नमकीन, शगुन बर्तन, चित्रा प्रकाशन, पिंकी चिन्योटी, दीपांशु चिन्योटी, पैंथर ई-रिक्शा, पराग, ओसिस होम एंड ऑफिस फर्नीचर, एटूजेड फार्मास्युटिकल, गोयल हेरिटेज, जेपी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जोंस सीनियर सेंकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, यूनिफायर सिस्टम, सुधांशु जी रत्न एवं रुद्राक्ष, स्वास्तिक ई-रिक्शा, करियर लांचर बच्चा पार्क, कार केयर सेंटर, संस्कार अस्पताल, मंगलम अस्पताल, एएए टोटल किचन सोल्यूशन, सागर कलर्स लैब एंड स्टूडियो, मेरठ रियलिटी, नवीन शुद्ध मसाले।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed