फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Chaos at Meerut Congress Office as Workers Clash During AICC Secretary Pradeep Narwal’s Visit

Meerut: कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल पहुंचे तो कार्यकर्ता आपस में भिड़े

Tue, 09 Dec 2025 03:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 09 Dec 2025 03:45 PM IST
सार

बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल के पहुंचते ही कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति बिगड़ने लगी लेकिन नरवाल ने सख्त रुख अपनाकर सभी को शांत कराया और बैठक शुरू कराई। विवाद का कारण कार्यकर्ताओं की पुरानी कहासुनी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Meerut: Chaos at Meerut Congress Office as Workers Clash During AICC Secretary Pradeep Narwal’s Visit
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मंगलवार दोपहर जैसे ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल बुढ़ाना गेट स्थित जिला पार्टी कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। लेकिन स्वागत के कुछ ही मिनट बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की मौजूदगी में भिड़े कार्यकर्ता
राष्ट्रीय सचिव के कार्यालय में प्रवेश करते ही कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव भाटी और महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा की मौजूदगी में पहले हल्की कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति कुछ समय के लिए बेकाबू हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'वंदे मातरम' पर कैराना सांसद इकरा हसन का जोरदार संबोधन, समझाया अर्थ, संसद में बजी तालियां
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप नरवाल ने कड़ा रुख अपनाकर कराया माहौल शांत
हंगामा बढ़ता देख राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल खुद आगे आए और कार्यकर्ताओं को फटकार लगाते हुए शांत कराया। इसके बाद उन्होंने बैठक का संचालन कराया और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी।

कार्यालय के बाहर भी हुई नारेबाजी
बताया जा रहा है कि बैठक से पहले ही कुछ कार्यकर्ताओं में किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसका असर बैठक में भी दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर दी, जिसकी चर्चा बैठक के दौरान भी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed