फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Central Market Issue to Be Raised in Muzaffarnagar Mahapanchayat on 14th

Meerut: किसानों ने भरी हुंकार, 14 को मुजफ्फरनगर महापंचायत में उठेगा सेंट्रल मार्केट का मुद्दा

Wed, 11 Mar 2026 01:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Mar 2026 01:57 PM IST
सार

किसान मजदूर संगठन ने 14 मार्च को मुजफ्फरनगर में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस पंचायत में मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Meerut: Central Market Issue to Be Raised in Muzaffarnagar Mahapanchayat on 14th
किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में किसान मजदूर संगठन की ओर से 14 तारीख को मुजफ्फरनगर में महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मुद्दा भी उठाया जाएगा। संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह के खिलाफ मुजफ्फरनगर में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर संगठन में रोष है और इसी विषय पर चर्चा के लिए महापंचायत बुलाई गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महापंचायत में किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ मेरठ के सेंट्रल मार्केट का मामला भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। विजय राघव ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेता खुद को सरकार से भी ऊपर समझ रहे हैं और उनकी गतिविधियों से सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन की ओर से बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed