फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Central Market Demolition Sparks Protest, Traders Wear Black Bands in Anger

कॉम्प्लेक्स ध्वस्तीकरण: धूल में मिला कारोबार, व्यापारियों में उबाल, काली पट्टी बांध जताया विरोध

Mon, 27 Oct 2025 12:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 27 Oct 2025 12:40 PM IST
सार

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को ध्वस्त किए जाने के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारी हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut: Central Market Demolition Sparks Protest, Traders Wear Black Bands in Anger
सेंट्रल मार्केट में बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण के बाद व्यापारियों में जबरदस्त गुस्सा फूट पड़ा है। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारी हाथों में काली पट्टी बांधकर बाजार में उतर आए। उनका कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए दुकानों को तोड़ देना अनुचित है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: खराब श्रेणी में चल रही हवा, प्रदूषण से नहीं राहत, रात में बढ़ गई ठंड

विज्ञापन

Meerut: Central Market Demolition Sparks Protest, Traders Wear Black Bands in Anger
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला

व्यापारियों का आरोप है कि इस कार्रवाई से सैकड़ों परिवारों का रोजगार प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि वे वर्षों से यहां कारोबार कर रहे थे और कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी।

 

Meerut: Central Market Demolition Sparks Protest, Traders Wear Black Bands in Anger
सेंट्रल मार्केट में बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विरोध जताते हुए व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी दुकानों का वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अराजकता न हो।

विज्ञापन

मंगलवार को व्यापारियों ने धरना शुरू किया, जिसमें कई दुकानदार हाथों में काली पट्टी बांधकर बैठे नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को तोड़ा गया, जिससे उनका रोजगार ठप हो गया है।

धरना स्थल पर व्यापारियों के लिए सुबह नाश्ते में चाय-पकौड़ी और दोपहर में भोजन की व्यवस्था की गई है। व्यापारी सामूहिक रूप से एकजुट होकर प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन उनसे बातचीत कर कोई ठोस समाधान नहीं निकालता, धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed