फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut CCSU News: MCom Topper Pooja gets Murari Lal Maheshwari and Aparna Tyagi get Atul Maheshwari gold medal

एमकॉम टॉपर पूजा को मुरारी लाल माहेश्वरी और अपर्णा त्यागी को मिला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Mar 2021 12:11 AM IST
सार

  • सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने दिए मेडल
  • पूजा को मुरारी लाल माहेश्वरी और अपर्णा को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिला
  •  

विज्ञापन
Meerut CCSU News: MCom Topper Pooja gets Murari Lal Maheshwari and Aparna Tyagi get Atul Maheshwari gold medal
पूजा को स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 59 होनहारों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। एमकॉम परीक्षा में टॉप करने पर पूजा कुमारी को स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन की टॉपर अपर्णा त्यागी को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी और नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के नाम पर प्रति वर्ष टॉपर्स को ये दोनों स्वर्ण पदक दिए जाते हैं। 

विज्ञापन


मूल रूप से बागपत के फैजपुर निनाना गांव निवासी पूजा ने बताया कि यह पदक मिलने के बाद वह बहुत खुश हैं। सीसीएसयू कैंपस से एमकॉम करने वाली पूजा आगे नेट क्वालिफाई कर पीएचडी कर प्रोफेसर बनना चाहती हैं। पूजा के पिता अमरपाल सेना से सेवानिवृत्त हैं। माता सुमन गृहिणी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा तीन फीट का अजीम, पुलिस से लगाई शादी की गुहार, तस्वीरों के साथ जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज से एमजेएमसी में टॉप करने वाली अपर्णा त्यागी सहारनपुर के देवबंद घलौली गांव की रहने वाली हैं। अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिलने पर अपर्णा त्यागी ने कहा कि ये मेडल उनकी जिंदगी का हिस्सा रहेगा। अपर्णा भी नेट-पीएचडी करने के बाद शिक्षिका बनना चाहती हैं। उनके पिता जगमोहन त्यागी किसान हैं। माता बबली त्यागी गृहिणी हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed