फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cash, jewelery and other items looted from Saraf by showing a gun in Janikhurd

मेरठ : जानीखुर्द में तमंचा दिखाकर सराफ से नकदी, जेवरात व अन्य सामान लूटा

Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Cash, jewelery and other items looted from Saraf by showing a gun in Janikhurd
मेरठ : जानीखुर्द में तमंचा दिखाकर सराफ से नकदी, जेवरात व अन्य सामान लूटा
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी खुर्द में बृहस्पतिवार रात एक सराफ से तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक, सोने की अंगूठी, मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। गंगा कॉलोनी थाना टीपीनगर निवासी राजकुमार की जानीखुर्द में ज्वेलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार रात राजकुमार बाइक से घर के लिए चले थे।

उनके मुताबिक गांव से निकलते ही मार्ग पर खडे़ तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद आतंकित कर उनसे लूटपाट की। बदमाशों के जाने के बाद राजकुमार ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनकी काफी तलाश की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed