फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Case registered against 17 people including Hastinapur block chief

Meerut: हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख सहित 17 लोगों खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज, मामूली बात पर हुआ था विवाद

Thu, 16 Nov 2023 08:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Nov 2023 08:17 PM IST
सार

हस्तिनापुर में दीपावली पर हुए आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Meerut: Case registered against 17 people including Hastinapur block chief
मुकदमा दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव रानी नगला में दीपावली की शाम को दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया था इस मामले में प्रथम पक्ष ने मुकदमा दर्ज करा था जिसकी जांच के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी ब्लॉक प्रमुख सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


रानी नगला गांव में दीपावली की शाम को दो पक्षों में आपस में विवाद हो गया था जिसके बाद प्रथम पक्ष प्रशांत पुत्र सत्येंद्र ने जान से मारने की नियत और फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष के अंकुश, अंकित, आयुष उर्फ काकू, आर्यन सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

अब इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें जयवीर सिंह पुत्र तेग सिंह मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 नवंबर की शाम को अपने परिवार वालों के साथ घर के गेट पर दिवाली के दीये जला रहे थे।

तभी गांव के प्रतिपक्ष ब्लाक प्रमुख पार्टी के साथ एक ग्रुप आया जिसमे कई लोग उसके ऊपर पटाखे जलाकर गिराने लगे  जब उसने विरोध किया तो उक्त लोग उसके बच्चे व परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे वे गाली गलौज करने लगे। इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल पर लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया।

इस मामले में जयवीर ने गांव के दूसरे पक्ष के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल पुत्र जितेन्द्र, प्रशान्त पुत्र सतेन्द्र, उज्जवल पुत्र सतेन्द्र, मुकुल पुत्र देवेन्द्र, निखिल पुत्र वेदपाल, जोनी, पुत्र वेदपाल प्रभात पुत्र रिशीपाल व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों में हुए विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज किया जा चुके हैं। जिसके बाद अब आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed