फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Case filed against Bhavanpur police officer and two others in Meerut after man consumes poison

Meerut: भावनपुर थाने के दरोगा समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, उत्पीड़न से तंग युवक ने खाया था जहरीला पदार्थ

Wed, 15 Oct 2025 11:17 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 15 Oct 2025 11:17 AM IST
सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मुबारकपुर निवासी युवक ने थाने में लूट की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने उसके साथ मारपीट की। इससे तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। डीआईजी के निर्देश पर एसओ भावनपुर को निलंबित कर दिया गया और दरोगा सहित तीन पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Meerut: Case filed against Bhavanpur police officer and two others in Meerut after man consumes poison
पीड़ित के घर पर सारा सन्नाटा - फोटो : Amar ujala

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में पुलिस उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामेश्वर ने आरोप लगाया कि पुलिस की ज्यादती से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस मामले में भावनपुर थाने के एक दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

घटना सोमवार देर रात की है, जब पुष्पेंद्र के साथ 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई थी। उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके साथ ही मारपीट कर दी और बदसलूकी करते हुए उसका मोबाइल फोन तक कब्जे में ले लिया।

 

पुलिस के इस व्यवहार से आहत पुष्पेंद्र ने अगले दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। डीआईजी के निर्देश पर एसओ भावनपुर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक दरोगा और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed