फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Car collides with mini truck, farmer dies, four injured including District Agriculture Defense Officer

Meerut: मिनी ट्रक से टकराई कार, किसान की मौत, बुलंदशहर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत चार घायल

Tue, 14 Oct 2025 10:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 14 Oct 2025 10:25 PM IST
सार

कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा कृषि विवि में लगे में शामिल होने जा रही थीं। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा बाईपास के नजदीक हादसा हो गया। बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: Car collides with mini truck, farmer dies, four injured including District Agriculture Defense Officer
भोपाल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे स्थित खरखौदा बाईपास पर बुलंदशहर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा की महिंद्रा बोलेरो कार धान से लदे मिनी ट्रक (टाटा ऐस) से टकरा गई। हादसे में मिनी ट्रक सवार वृद्ध भोपाल (65) की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बोलेरो कार सवार महिला अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा सहित उ्रनका चालक मदनपाल व उनके ही विभाग में तैनात अधिकारी तस्लीम अहमद भी घायल हो गए।
विज्ञापन

 

खरखौदा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी किसान भोपाल मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अपने गांव के ही टाटा ऐस मिनी ट्रक में अपना धान लादकर हापुड़ मंडी के लिए निकले थे। कस्बा खरखौदा स्थित साईं मंदिर से सीधा खरखौदा बाईपास पर चढ़ने के लिए जैसे ही वो लोग मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचे तो तभी हापुड़ की ओर से आ रही महिंद्रा बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिसमें भोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा मिनी ट्रक चालक खड़खड़ी निवासी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरकारी गाड़ी में सवार जिला कृषि रक्षा अधिकारी बुलंदशहर अर्चना प्रकाश वर्मा, कृषि विभाग में ही प्रधान सहायक तस्लीम अहमद व चालक मदन पाल सिंह भी जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। घायल चालक विशाल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा ने थाने पर मिनी ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दी है और आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चालक गलत दिशा से आया था और इस कारण हादसा हुआ। वे इलाज कराने के बाद बुलंदशहर के लिए रवाना हो गई। उधर, मृतक किसान के बेटे अमित कुमार ने थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले को गलत दिशा में आना बताकर थाना पर तहरीर दी है। बाद में जिला कृषि रक्षा अधिकारी अपने स्टाफ के साथ डॉक्टरी कराकर अन्य वाहन से वापस बुलंदशहर चली गई। 
 

उधर, मृतक किसान के बेटे अमित कुमार ने भी थाने पर तहरीर दी है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

मोदीपुरम में लगे कृषि मेले में शामिल होने जा रहे थे अधिकारी
बुलंदशहर कृषि विभाग में तैनात अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग मेरठ से मोदीपुरम में लगने वाले कृषि मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed