फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Cantt Commandos won the Meerut League title

Meerut News: मेरठ कैंट कमांडोज ने जीता मेरठ लीग का खिताब

Thu, 02 Apr 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Meerut Cantt Commandos won the Meerut League title
मेरठ लीग में विजेता टीम मेरठ कैंट कमांडोज ट्रॉफी लेते हुए
- फाइनल मुकाबले में व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर को 81 रन से हराया, प्रियम गर्ग (शुभम स्मैशर्स) बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ टी-20 लीग में बुधवार को फाइनल मुकाबला मेरठ कैंट कमांडोज और व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के बीच खेला गया। इसमें मेरठ कैंट कमांडोज ने 81 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और आईआईएमटी की ओर से आयोजित लीग में टॉस जीतकर व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मेरठ कैंट कमांडोज के सलामी बल्लेबाज यशु प्रधान और वर्दित छोकर ने टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। 3.3 ओवर में 52 रन बन चुके थे। यशु प्रधान विकास सिंह की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के प्रयास में अंतरिक्ष को कैच दे बैठे। यशु ने 13 गेंद पर 28 रन बनाए। इसके बाद 5.2 ओवर में 63 के टीम स्कोर पर वर्दित छोकर हर्ष त्यागी की गेंद पर विकेटकीपर के दस्तानों में कैच दे बैठे। हितेश और अक्षु बाजवा ने टीम को संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। अक्षु ने 32 गेंद पर महत्वपूर्ण 66 रन बनाए। संदीप कुमार तोमर 3 रन बनाकर प्रशांत की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, प्रिंस यादव ने 24 गेंद पर 41 रन बनाए। इस तरह मेरठ कैंट कमांडोज ने 8 विकेट पर 233 रन बनाए। व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के गेंदबाज विकास सिंह ने दो, हर्ष त्यागी ने दो, प्रशांत ने दो और निशांत जिंदल ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर के सलामी बल्लेबाज अभय चौहान और हर्ष त्यागी ने पहले ओवर से ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए। दोनों बल्लेबाजों ने मात्र 4.3 ओवर में 64 रन बना दिए। इसके बाद अभय चौहान को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाते हुए वर्दित छोकर के हाथों कैच आउट करा दिया। अभय चौहान ने तीन चौकों-एक छक्के के साथ 11 गेंद पर 23 रन बनाए। इसके बाद टीम ने 95 रन पर पांच विकेट खो दिए। कप्तान हर्ष ने कुछ स्कोर आगे बढ़ाया। उन्होंने 68 रन बनाए। 133 रन पर सात विकेट हो गए। बाद में व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर 16 ओवर में ही 152 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह मेरठ कैंट कमांडोज ने ट्रॉफी जीत ली। गेंदबाज प्रिंस यादव ने दो, अक्षु बाजवा ने दो, रुद्र ने दो, पृथ्वीराज सिंह चौहान ने एक, अंकुर चौहान ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन












इन खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार
मैन ऑफ द मैच - अक्षु बाजवा, मेरठ कैंट कमांडोज
फाइटर ऑफ द मैच - हर्ष त्यागी, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
मोस्ट इकनोमिकल बॉलर ऑफ द मैच - अक्षु बाजवा, मेरठ कैंट कमांडोज
बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द मैच -यशु प्रधान, मेरठ कैंट कमांडोज
बेस्ट फील्डर ऑफ द मैच - वर्दित छोकर, मेरठ कैंट कमांडोज
मोस्ट सिक्सर ऑफ द मैच- हर्ष त्यागी, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर
पर्पल कैप- सुनील कुमार, बीबीसी एलीट
ऑरेंज कैप- ईशु शर्मा, बीबीसी एलीट
मोस्ट सिक्स ऑफ द टूर्नामेंट- विहान जट राणा, क्रिक गिरी चैंप्स
मैन ऑफ द टूर्नामेंट - प्रियम गर्ग, शुभम स्मैशर्स


खिलाड़ियों को मिलेगी आगे बढ़ने की राह : प्रियम
मेरठ लीग में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए प्रियम गर्ग ने कहा कि इस लीग ने मेरठ के क्रिकेट को एक नई पहचान दी है। इससे कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की राह मिली है। युवाओं को एक मंच मिला है। आगे भी लीग का आयोजन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed