{"_id":"64450203e33f049afd025d54","slug":"meerut-bsp-candidate-hasmat-malik-and-congress-candidate-naseem-qureshi-filed-papers-for-the-post-of-mayor-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: बसपा प्रत्याशी हसमत मलिक और कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने महापौर पद के लिए पर्चा किया दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: बसपा प्रत्याशी हसमत मलिक और कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने महापौर पद के लिए पर्चा किया दाखिल
Sun, 23 Apr 2023 04:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:06 PM IST
सार
मेरठ से बसपा प्रत्याशी हसमत मालिक ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर महापौर के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ से बसपा प्रत्याशी हसमत मालिक ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर महापौर के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार तीन बार बसपा से ही मेरठ में महापौर बन रहा है। अबकी बार भी बसपा ही परचम लहराकर बहन मायावती को तोहफा देंगे। कानून व्यवस्था और विकास के बारे में भी हसमत मलिक ने कहा कि प्रदेश के हालात बहुत खराब है। अब उनका मुकाबला सपा से नहीं, बल्कि भाजपा से सीधा है।
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने भी महापौर के लिए पर्चा दाखिल
कांग्रेस प्रत्याशी नसीम कुरैशी ने भी महापौर के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नसीम कुरैशी के साथ कांग्रेस के कई नेता शामिल रहे। इस दौरान नसीम कुरैशी ने कहा कि निश्चित तौर पर उनकी जीत होगी। शहर की जनता वर्तमान स्थिति को देखते हुए बेहद नाराज हैं।