{"_id":"66b4ec5091d351b831038c25","slug":"meerut-brother-in-law-came-to-shastri-nagar-to-give-sindhara-set-fire-to-brother-in-law-s-house-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : शास्त्रीनगर में सिंधारा देने आया था साला, जीजा के घर में लगा दी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : शास्त्रीनगर में सिंधारा देने आया था साला, जीजा के घर में लगा दी आग
Thu, 08 Aug 2024 09:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 08 Aug 2024 09:34 PM IST
सार
बहन का सिंधारा लेकर आए युवक ने जीजा के घर में आग लगा दी। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में सिंधारा देने आए साले ने जीजा के किराए के मकान में आग लगा दी। आग लगाकर वह भागने लगा तो लोगों ने दबोच लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। नौचंदी पुलिस का कहना है कि जांच कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
लोहियानगर निवासी गौरव शर्मा का शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में मकान है। इन दिनों उन्होंने यह मकान अजय कुमार को किराये पर दिया हुआ है। अजय यहां अपने ससुर के अलावा पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे अजय कुमार का साला आशू उनके घर आ गया। आशू ने बताया कि वह सिंधारा देने आया है। अजय ने आशू को बैठा लिया और खाना खाकर जाने के लिए कहा। आशू ने खाने से मना किया और चाय पीने की बात कही।

अजय ने चाय बनाने के लिए परिवार को बोल दिया और खुद कमरे में किसी काम से चले गए। वापस लौटे तो देखा आशू वहां नहीं है। थोड़ी देर बाद ही अजय का बेटा रितिक घर आ गया। उसने ऊपर के कमरे से धुंआ निकलने की बात कहकर शोर मचाया तो हड़कंप मच गया। अचानक छज्जे से आशू नीचे कूदा। लोगों ने उसे दबोच लिया। आशु आग लगाकर भाग रहा था। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक करीब एक लाख रुपये का सामान जल चुका था। गनीमत रही कि जान का नुकसान नहीं हुआ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना था कि आशू ने आग क्यों लगाई, यह जांच का विषय है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।