फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Brother-in-law attacked on youth with a hammer and dead body tried to throw him into the canal

Meerut: जीजा ने साले पर किए हथौड़े से वार, फिर नहर में फेंकने की कोशिश, ऐसे बची जान

Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Jun 2022 11:15 PM IST
सार

मेरठ में जीजा द्वारा साले पर हथौड़े से वार करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि जीजा ने पहले हथौड़े से वार किए और फिर नहर में फेंकने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Meerut: Brother-in-law attacked on youth with a hammer and dead body tried to throw him into the canal
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रुड़की निवासी जीजा ने मेरठ में सोतीगंज निवासी अपने साले के सिर पर हथौड़े से वार किए और उसे नहर में फेंकने की कोशिश की। वहां एक रिक्शा चालक की सूझ-बूझ से जान बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। हालांकि मेरठ सदर बाजार पुलिस ने रुड़की का मामला बताते हुए मेरठ में कार्रवाई से इंकार कर दिया। वहीं रुड़की पुलिस ने इसे मेरठ पुलिस का मामला बताया।

विज्ञापन


सोतीगंज दरगाह वाली गली में दानिश परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बहन बॉबी की शादी 25 साल पहले नईम निवासी रुड़की के साथ हुई थी। शादी के पांच साल बाद ही बॉबी और नईम में विवाद रहने लगा। इसके बाद ससुराल छोड़कर बॉबी मायके में आकर रहने लगी। नईम अक्सर शराब पीकर अपनी 13 वर्षीय बेटी गुनगुन से मिलने के लिए आता रहता है। 
विज्ञापन


आरोप है कि 23 मई को वह गुनगुन को लेकर रुड़की चला गया था। 14 जून को बेटी लेने के लिए दानिश और बॉबी भी रुड़की गए थे। वहां पर मारपीट हो गई थी। रुड़की पुलिस ने दोनों का मुचलका पाबंद किया था। कोर्ट से जमानत के बाद दोनो जीजा-साले छूट गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Agneepath Yojana: बिहार के बाद मेरठ में विरोध में उतरे युवा, दिया तीन दिन का अल्टीमेटम, 20 को दिल्ली कूच


इस दौरान बॉबी बेटी को लेकर मेरठ आ गई। वहीं बुधवार रात नईम ने फोन कर बॉबी को बताया कि दानिश के सिर पर हथौड़े बजाकर उसे रुड़की की नहर में फेंक दिया गया। बॉबी और अन्य परिजन गुरुवार सुबह रुड़की पहुंचे तो उन्होंने कई अस्पताल में दानिश की तलाश की। दानिश एक अस्पताल में लावारिस हालत में था। 

यह भी पढ़ें: UP: जुमे की नमाज को लेकर मेरठ समेत सभी जिलों में अलर्ट, झूठे वायरल मैसेज ने लिखी थी सहारनपुर में उपद्रव की पटकथा

वहीं अस्पताल के स्टाफ ने बताया कि एक रिक्शा चालक रात को दानिश को लेकर अस्पताल आया था। रिक्शा चालक ने बताया कि एक युवक उसे नहर में फेंक रहा था। परिजनों ने यहां सदर बाजार थाने में भी तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अपना थाना क्षेत्र न होने की बात कहकर रुड़की भेज दिया। वहीं, परिजनों का कहना है कि रुड़की पुलिस ने भी इसे मेरठ का मामला बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed