{"_id":"5e56553d8ebc3ef40f50b9c9","slug":"meerut-boy-molested-a-girl-who-was-brooming-outside-her-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर झाड़ू लगा रही युवती से छेड़छाड, घर में खींचने की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर झाड़ू लगा रही युवती से छेड़छाड, घर में खींचने की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट
Wed, 26 Feb 2020 04:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 26 Feb 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घायल हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ीगेट के इत्तेफाक नगर में घर के बाहर युवती के साथ छेड़छाड़ की गई और उसे घर में खींचने की कोशिश की गई। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी ने धमकी दी। बेटी के साथ हुई घटना का विरोध जताने गई मां पर आरोपियों ने हमला बोल दिया और उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
इत्तेफाक नगर निवासी 22 वर्षीय युवती घर के बाहर अकेली थी। युवती का आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक पिछले कई दिन से उसे परेशान कर रहा है। जब भी वह घर से बाहर आती-जाती है तो आरोपी छींटाकशी कर परेशान करता है। मंगलवार को युवती घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि युवक ने छेड़छाड़ की और उसे अपने घर में खींचने की कोशिश की। आरोपी ने युवती को धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा।
विज्ञापन
पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां को छेड़छाड़ के बारे में बताया। युवती की मां विरोध करने आरोपी युवक के घर पहुंची। इस दौरान आरोपी युवक, उसके भाई और अन्य लोगों ने महिला पर हमला बोल दिया। जिसमें महिला के सिर से खून बहने लगा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर यूपी 112 और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर में नौ टांके आए हैं। युवती ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी कासिफ की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।