{"_id":"5bcf23eabdec226d0679c672","slug":"meerut-boy-hosted-in-allahabad-to-work-case-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: युवक को तीन माह तक बंधक बनाकर कराई मजदूरी, एएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: युवक को तीन माह तक बंधक बनाकर कराई मजदूरी, एएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 23 Oct 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
बागपत न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में रटौल गांव में दूध की डेयरी पर इलाहाबाद के युवक को तीन माह तक बंधक बनाकर मजदूरी कराई। दूसरी डेयरी पर काम करने वाले युवक के रिश्तेदार ने उसे छुड़ाने की कोशिश तो उन पर रिवाल्वर से फायर किया। पीड़ित ने खेकड़ा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
इलाहाबाद के फतेहपुर कयास्थान गांव निवासी अशोक पुत्र राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह रटौल गांव में एक दूध डेयरी में काम करता है। गांव में ही दूसरी डेयरी पर उसके रिश्तेदार मदन राज यादव, राजेश, राजा बाबू, ननके भी काम करते हैं। तीन माह पूर्व मदन राज यादव ने उसे सोनी की डेयरी पर 13 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी दिलाई। तीन माह तक उसे बंधक बनाकर काम कराया।
विज्ञापन
दिन में काम कराने के बाद रात्रि में उसे कमरे में बंद कर देते थे। तीन माह बीत बाद उसने अपने रुपये मांगे तो उसे देने से इंकार कर दिया। उसने अपने रिश्तेदारी को मामले की जानकारी दी। गत सोमवार की सुबह रिश्तेदार उसे छुड़ाने पहुंचे तो आरोप है कि डेयरी मालिक ने उन पर रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की नीयत से फायर किया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके गले में रस्सी डालकर मारने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
उन्होंने कोतवाली में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उल्टे आरोपियों को बुलाकर फिर से अशोक को उनके हवाले कर दिया। आरोपियों ने अशोक को फिर से बंधक बना दिया। रात्रि में किसी तरह वह बंधन मुक्त होकर भाग निकला। मंगलवार को पीड़ितों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/