बसपा नेता याकूब कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP नेता ने सीएम को लिखी चिट्ठी
बसपा नेता याकूब कुरैशी ने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करके लाने वाले को 51 करोड़ रुपए कीमत का सोना देने की टिप्पणी की थी। जिस पर भाजपा नेता सुनील भराला ने वर्ष 2007 में देहली गेट थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में शासन को चिट्ठी लिखी गई है। भाजपा नेता और श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं. सुनील भराला ने शनिवार को बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर बसपा नेता याकूब कुरैशी पर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, चुनावी माहौल में इस चिट्ठी को लेकर दोबारा से मामला गर्मा गया है।
जानकारी जुटाएंगे
मामला करीब 12 साल पुराना है। जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। - नितिन तिवारी, एसएसपी
मंशा का पता नहीं
भाजपा नेता पं. सुनील भराला की मंशा क्या है, मुझे नहीं पता। यह बहुत पुराना मामला है। ऐसे में इस विषय पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। - हाजी याकूब कुरैशी, बसपा नेता
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/