{"_id":"6102b0f18ebc3eb2b431d0ff","slug":"meerut-bjp-leader-planning-busted-new-york-girl-reaches-meerut-after-she-got-cheated-in-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की प्रेम कहानी का भंडाफोड़: प्यार में मिला धोखा तो न्यूयॉर्क से मेरठ पहुंची युवती, सामने आया काला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की प्रेम कहानी का भंडाफोड़: प्यार में मिला धोखा तो न्यूयॉर्क से मेरठ पहुंची युवती, सामने आया काला सच
Thu, 29 Jul 2021 10:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:56 PM IST
सार
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि न्यूयॉर्क की महिला की तहरीर आई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है, लेकिन पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क की युवती के साथ नदीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
न्यूयॉर्क की युवती से मेरठ शहर के नदीम का दो साल पहले फेसबुक के जरिए प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ। दोनों ने निकाह कर लिया। इसके बाद युवती को पता चला कि नदीम दो बच्चों का पिता है तो उसने हंगामा कर दिया। इस मामले में थाने में भी शिकायत की गई है। बताया गया कि नदीम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
बताया गया कि 2018 में खैर नगर के नदीम की न्यूयॉर्क की लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हो गई थी। दोनों में प्यार हुआ और इसके बाद लड़की मेरठ में आ गई। दिल्ली रोड स्थित एक फार्म हाउस में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद लड़की न्यूयॉर्क वापस लौट गई थी। वह दोबारा लौटी तो उसे पता चला कि नदीम शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।
विज्ञापन
इसके बाद महिला ने हंगामा कर दिया और देहलीगेट थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने नदीम को थाने में बुला लिया दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत चली। पुलिस ने बताया है कि लॉकडाउन के चलते महिला न्यूयॉर्क से नहीं आ पाई थी। दोनों के बीच अब समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि न्यूयॉर्क की महिला की तहरीर आई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच भले ही समझौते की बात चल रही हो, लेकिन पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करेगी। महिला जो भी शिकायत देगी उस पर मुकदमा दर्ज होगा।