फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: BJP councilor apologizes by touching feet

Meerut : भाजपा पार्षद ने पैर छूकर मांगी माफी, रंगदारी के मामले में राज्यमंत्री ने कराया समझौता

Sat, 03 Jun 2023 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Jun 2023 12:48 AM IST
सार

बताते हैं कि पार्षद रविंद्र सैनी ने रंगदारी के रूप में मेडिकल स्टोर संचालक से 20 हजार रुपये की मांग की थी। मगर मामला थाने पहुंच गया। इस मामले में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को हस्तक्षेप करना पड़ा। जब पार्षद ने सबके सामने पैर छूकर माफी मांगी तब मामला शांत हुआ।  

विज्ञापन
Meerut: BJP councilor apologizes by touching feet
माफी मांगते पार्षद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एक भाजपा पार्षद का पैर छूकर माफी मांगने का वीडियो वायरल हो गया है। बताते हैं कि पार्षद रविंद्र सैनी ने रंगदारी के रूप में मेडिकल स्टोर संचालक से 20 हजार रुपये की मांग की थी। मगर मामला थाने पहुंच गया। इस मामले में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को हस्तक्षेप करना पड़ा। जब पार्षद ने सबके सामने पैर छूकर माफी मांगी तब मामला शांत हुआ।  मगर पैर छूकर माफी मांगने वाला वीडियो वायरल हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ-भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गढ़ रोड पर निजी नर्सिग होम में मेडिकल स्टोर संचालक  इमरान, पुत्र लुकमान, गांव कायस्थ बढ़ा निवासी से भाजपा पार्षद रविंद्र जैन ने 20 हजार रुपये की मांग की थी। लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर पार्षद और उसके साथियों ने स्टोर संचालक के साथ  मारपीट की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक ने भावनपुर थाना पहुंचकर पार्षद रविंद्र जैन व उसके दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से मामले को मंत्री तोमर तक भी पहुंचा दिया गया। मंत्री सोमेन्द्र तोमर की मौजूदगी में पार्षद रविंद्र ने पेर छूकर माफी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed