{"_id":"66fae6fa4f6d6a6745001be4","slug":"meerut-bike-entered-the-no-entry-lane-on-delhi-meerut-expressway-young-man-bounced-after-hitting-the-railing-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नो एंट्री में घुसी बाइक, रेलिंग से टकराकर उछला और 15 फीट नीचे गिरा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर नो एंट्री में घुसी बाइक, रेलिंग से टकराकर उछला और 15 फीट नीचे गिरा युवक
Mon, 30 Sep 2024 11:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:29 PM IST
सार
एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहन प्रतिबंधित हैं। पुलिस और टोलकर्मी भी तैनात हैं। फिर भी न जाने कैसे बाइक सवार लगातार एक्सप्रेस वे पर आकर दुर्घटना में घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर स्थित मोड़ पर सोमवार सुबह भोजपुर से मवाना जा रहे दो युवकों की बाइक रेलिंग से टकरा गई। बाइक पर पीछे बैठा बिट्टू उछलकर एक्सप्रेसवे से 15 फिट नीचे जा गिरा। जबकि बाइक चला रहा चंचल एक्सप्रेसवे पर गिर गया। हादसे में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हुआ। हालांकि पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद एक्सप्रेसवे पर लगातार बाइक और दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार हो रहे हैं। सोमवार सुबह भोजपुर निवासी चंचल कुमार और बिट्टू मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से होकर मवाना जा रहे थे। परतापुर के पास एक्सप्रेसवे स्थित गोल चक्कर के मोड़ पर उनकी सीडी डीलक्स बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इसके बाद दोनों बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। चंचल को कम चोट आई है। वहीं, बिट्टू खेत में गिरा। लेकिन ऊंचाई से गिरने के कारण बिट्टू की हालत चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोल मैनेजर श्याम सिंह व अन्य टोलकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डासना और काशी टोल प्लाजा पर बाइक चालकों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी खडे रहते हैं। इसके बावजूद बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि हादसे की सूचना नहीं मिली है। लेकिन एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन को चढ़ने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।