Meerut: स्पा सेंटर में दरोगा का अश्लील वीडियो वायरल होते ही बड़ी कार्रवाई, SSP ने किया निलंबित
मेरठ में अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में एक दरोगा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया गया कि स्पा सेंटर से दरोगा के कुछ वीडियो वायरल हो गए थे।
विस्तार
मेरठ के जेलचुंगी चौकी प्रभारी स्नेह प्रकाश आजाद के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो एक स्पा सेंटर के बताए जा रहे हैं। युवती की शिकायत पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
नौचंदी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि मंगलपांडे नगर स्थित द सीजर फैमिली सैलून में वह काम करती थी। जहां पर जेलचुंगी चौकी प्रभारी स्नेह प्रकाश आजाद का आना जाना है।
युवती ने बताया कि स्पा सेंटर संचालिका से चौकी प्रभारी के संबंध हैं। जब वह स्पा सेंटर पर काम करती थी तो उस पर गलत काम करने का दबाव बनाया जाता था। इसके चलते उसने काम छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Shamli Encounter: यूपी में साल का पहला बड़ा एनकाउंटर, STF ने दिन में ही डाल दिया था झिंझाना में डेरा; तस्वीरें
सेंटर में काम करने वाली युवती ने एसएसपी से की शिकायत
मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने मामले में एसपी सिटी से फोन पर वार्ता की। उन्हाेंने दरोगा पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि डीएम से स्पा सेंटर बंद कराने के लिए शिकायती पत्र दिया जाएगा।
स्पा सेंटर में 18 नवंबर को मारा था छापा
द सीजर फैमिली सैलून में 18 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना की टीम ने छापा मारा था। टीम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। शिकायत थी कि यहां पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसके बाद यह फिर से शुरू हो गया। यहां पर पुलिस ने पहले अश्लील सामग्री भी बरामद की थी।
दरोगा ने कही यह बात
दरोगा स्नेह प्रकाश आजाद का कहना है कि आठ माह पूर्व वह परिवार के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे थे। इसी दौरान मेरे घर की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। युवती जो आरोप लगा रही है, उसके खिलाफ लड़की सप्लाई करने के मामले में 376 का मुकदमा दर्ज है। उसका नाम मुकदमे से नहीं निकाला गया, इसलिए गलत आरोप लगा रही है।