फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Bharatiya Kisan Sangathan Ekta clashed with the toll workers At the toll plaza

Meerut:  टोल प्लाजा पर भारतीय किसान संगठन एकता की टोल कर्मियों से नोकझोंक, बूम तोड़े, टोल फ्री कराया

Tue, 06 Jun 2023 12:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

मोदीपुरम टोल प्लाजा पर आसपास के गांवों के किसानों व मजदूरों को टोल से फ्री निकालने और टोल न वसूलने को लेकर किसान संगठन एकता के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Meerut: Bharatiya Kisan Sangathan Ekta clashed with the toll workers At the toll plaza
धरनारत कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मोदीपुरम में सिवाया टोल प्लाजा पर मंगलवार की दोपहर में भारतीय किसान संगठन एकता के पदाधिकारी पहुंचे और वहां पर टोल को फ्री कर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


भारतीय किसान संगठन एकता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नौशाद चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ दौराला सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे। उनके समर्थकों ने टोल प्लाजा के लोगों के खिलाफ हंगामा करते हुए मेरठ से हरिद्वार जाने वाली लेन नंबर एक को फ्री कर दिया है और सभी हंगामा करते हुए लेन के बीच बैठ गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: अब सड़कों की मरम्मत के लिए भी आएगी एंबुलेंस, संकरी गलियों में घर-घर से कूड़ा उठाएंगी रोबोट गाड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशाद चौहान का कहना है कि सोमवार को उनके पार्टी जिला उपाध्यक्ष कमल प्रधान हरिद्वार से मेरठ की तरफ आ रहे थे। टोल प्लाजा के लोगों ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए उनका मोबाइल भी छीन लिया और उनसे टोल भी वसूला गया। टोल प्लाजा कर्मी आसपास गांवो के किसानों ओर मजूदरों से टोल वसूली करते हैं और आए दिन उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं।

कल उनके पार्टी के उपाध्यक्ष के साथ भी ऐसा हुआ है। इसलिए वह अपनी पार्टी के समर्थकों के साथ आज टोल प्लाजा पर आकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि आसपास के किसानों व मजदूरों और उनके पार्टी के लोगों से टोल से फ्री निकाला जाए।

इस बीच टोल कर्मियों और हंगामा कर रहे भारतीय किसान संगठन एकता के पदाधिकारियों के बीच भी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने बूम भी तोड़ दिए। सूचना मिलते ही दौराला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed