फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut became Ayodhya in Shri Ram's wedding procession, the city residents danced as wedding guests

Meerut News: श्रीराम बरात में अयोध्या बना मेरठ, बाराती बन नाचे शहरवासी

Tue, 23 Sep 2025 05:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Meerut became Ayodhya in Shri Ram's wedding procession, the city residents danced as wedding guests
जिमखाना मैदान में चल रही रामलीला में श्रीराम बारात निकाली, 33 झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

पुष्पवर्षा के बीच धार्मिक गीतों ने किया मंत्रमुग्ध
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी शहर जिमखाना मैदान में चल रही रामलीला में श्रीराम बारात निकाली गई। यात्रा में 33 अद्भुत झांकियां, डोले, प्रसिद्ध बैंड, ताशा, नपीरी भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में भगवान गणेश ऋद्धि सिद्धि के संग, सुमंत जी सुनहरे रथ पर विराजमान रहे। यात्रा सुभाष बाजार, कोतवाली, सराफा, अनाज मंडी, वैली बाजार में भी स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। झांकियों की सुनहरी रोशनी और रंग-बिरंगी झालर हर किसी को आकर्षित कर रही थीं। बुढ़ाना गेट के आसपास के क्षेत्र में बारात का भव्य स्वागत हुआ। सड़कों पर ढोल नगाड़ों की थाप और घंटियों की झंकार गूंज रही। भक्त श्रीराम के भजनों पर थिरक रहे थे।
- आतिशबाजी के बीच हुआ मोर नृत्य
- झांकियों में भगवान विष्णु जी का विराट रूप, आदियोगी और महाकाल का सजीव चित्रण के साथ श्रीराम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य पूजनकर्त्ता दीपक महाजन, रमित गोयल, नवीन अरोड़ा, संजीव अग्रवाल रहे। झांकियों में रासलीला, सीता स्वयंवर, मां काली का विराट रूप और मोर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा मार्ग पर आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन

- श्रीराम के दर्शन पाकर हर कोई हुआ आनंदित
- यात्रा का चौपला घंटाघर, लाला का बाजार, शीश महल, बाबा खाकी, खत्रियों का चौक स्वागत किया गया। बैंड पर मधुर गीत, ताशे के साथ राया की प्रसिद्ध नपीरी ने समां बांध दिया। यात्रा में राकेश गर्ग, मनोज गुप्ता, मनोज अग्रवाल, आलोक गुप्ता, योगेश अग्रवाल, राकेश शर्मा, रोहताश कुमार प्रजापति, राजन सिंघल, विपुल सिंघल, अंबुज गुप्ता, विपिन अग्रवाल, दिनेश बंसल, मनीष गुप्ता, राकेश पाहवा, आदित्य शारदा, मयंक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed