फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Bar Association Lawyers strike for the High Court bench in Western UP

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच के लिए मेरठ बार एसोसिएशन के वकीलों की हड़ताल, ये हैं प्रमुख मांगें

Tue, 12 Feb 2019 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Feb 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut Bar Association Lawyers strike for the High Court bench in Western UP
वकील

पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बार एसोसिएशन के वकील आम सभा के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर एडीएम को सौंपा। एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री मनोज कुमार बंसला ने बताया कि भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल में कलकत्ता हाईकोर्ट की सर्किट बेंच जलपाईगुड़ी में बनाये जाने का प्रस्ताव पास किया है। यह सर्किट बेंच मात्र चार जिलों की करीब पांच लाख आबादी के लिए है। जबकि पश्चिमी उप्र की आबादी करीब आठ करोड़ है।

विज्ञापन


यहां से हाईकोर्ट की दूरी लगभग 700 किलोमीटर है। इसके बाद भी भारत सरकार पश्चिमी उप्र की मांग की अनदेखी कर रही है। इसी के चलते सोमवार को मेरठ बार एसोसिएशन के नानक चंद सभागार में आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जानी ने की। पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, गजेन्द्र सिंह धामा, उदयवीर राणा, डीडी शर्मा, सतीश चंद गुप्ता, कुंवरपाल शर्मा, जितेन्द्र बना, प्रबोध शर्मा आदि ने संबोधित किया। 

विज्ञापन

आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील :  बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्ताव पर अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए मंगलवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। मेरठ बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मनोज कुमार बंसला ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्ताव अनुपालन में सोमवार को बैठक हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जानी ने की। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से कई मांगे रखीं। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जानी ने कहा कि सभी वकील जंतर मंतर पहुंचने के लिए मंगलवार सुबह 09 बजे कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर एकत्र हों। वहीं एक अन्य ज्ञापन में  मोटर अधिकरण के न्यायालय की स्थापना कचहरी परिसर में ही किए जाने की मांग की गई। बैठक में सतीश चंद गुप्ता, योगेश पालीवाल, मेहर सिंह पाल, हरेन्द्र सिंह, प्रशान्त मोहला, आनन्द झबड़िया, लवकेश आनन्द, चन्द्रकान्त शर्मा, कौशर नदीम, मनोज गुप्ता, नरेश दत्त शर्मा, कपिल राज शर्मा, अशोक गुप्ता, संजीव गोयल आदि रहे। 

रामेश्वर दयाल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
मेरठ बार एसोसिएशन ने सोमवार को आगामी वर्ष के चुनाव के लिए रामेश्वर दयाल शर्मा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इस दौरान अखिलेश रायजादा, पंकज भारद्वाज, उमेश चन्द शर्मा, विरेश त्यागी, महेन्द्रपाल, राकेश वर्मा, नरेश कुमार, पराग सक्सेना, केके शर्मा, कौशर नदीम, शिमला सागर, विरेन्द्र त्यागी, केके शर्मा, सीता सक्सेना, उमेश शर्मा, राजकुमार, आदि मौजूद रहे।

ये हैं प्रमुख मांगें
-देश के सभी वकीलों के लिए कचहरी में व अधिवक्ता संघों की बैठने की व्यवस्था।
-वकीलों को चेंबर, पुस्तकालय व शौचालय आदि की उचित व्यवस्था।
-नवनियुक्त अधिवक्ताओं को पांच वर्ष तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह का भुगतान।
-वकीलों और उनके परिवार के लिए बीमा योजना।
-असमायिक मृत्यु पर वकील के परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये भुगतान। 
-बीमारी की अवस्था में बेहतर चिकित्सा मुफ्त प्रदान की जाए।
-वृद्ध एवं अक्षम वकील को पेंशन व परिवारिक पेंशन की व्यवस्था।
-लोक अदालत में संपूर्ण कार्य वकील के माध्यम से कराए जाएं। 
-जरूरतमंद वकीलों को सस्ती दर पर गृह निर्माण के लिए भूखण्ड की व्यवस्था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed