फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut-Baghpat highway plunges into darkness, with streetlights failing in Jani, leaving commuters in distress.

Meerut News: अंधेरे में डूबा मेरठ-बागपत हाईवे, जानी में स्ट्रीट लाइटें ठप होने से राहगीर बेहाल

Sun, 08 Feb 2026 07:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Meerut-Baghpat highway plunges into darkness, with streetlights failing in Jani, leaving commuters in distress.
जानीखुर्द। स्थानिय निवासी डाक्टर विरेन्द्र कुमार मिश्रा फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर स्थित जानी खुर्द में स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनकर रह गई हैं। पिछले डेढ़ साल से लाइटें खराब होने के कारण हाईवे पर रात के समय घोर अंधेरा छाया रहता है। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानी हो रही है बल्कि पैदल चलने वाले ग्रामीणों के लिए भी हादसे का खतरा बढ़ गया है।
जानी कस्बे में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। रात ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे के आगोश में समा जाता है। वाहन चालकों का कहना है कि डिवाइडर और सड़क किनारे खड़े पशु अंधेरे के कारण दिखाई नहीं देते जिससे अचानक ब्रेक मारने पर पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर रोशनी न होने से चोरी और झपटमारी जैसी घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ गया है। देर रात काम से लौटने वाले मजदूरों और व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि एनएचएआई को सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पार करने में लगता है डर
लाखों की लागत से लाइटें लगाई गई थीं लेकिन रखरखाव के अभाव में ये खराब पड़ी हैं। अंधेरे की वजह से लोग सड़क पार करने में भी डरते हैं। -डाॅ. विरेंद्र कुमार मिश्रा, स्थानीय निवासी


सुधार नहीं तो होगा प्रदर्शन
हाईवे पर रोशनी की व्यवस्था करना एनएचएआई की जिम्मेदारी है। अगर जल्द लाइटें ठीक नहीं हुईं तो उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की जाएगी। अगर तब भी ठीक नहीं की गई तो धरना प्रर्दशन किया जाएगा - शफीक अहमद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य

जानीखुर्द। स्थानिय निवासी डाक्टर विरेन्द्र कुमार मिश्रा फोटो संवाद

जानीखुर्द। स्थानिय निवासी डाक्टर विरेन्द्र कुमार मिश्रा फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed