{"_id":"6ac257182173f5a0960fd9dc","slug":"meerut-athletes-ramanand-and-vanshika-won-medals-meerut-news-c-72-1-mct1009-160526-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ के एथलीट रामानंद और वंशिका ने पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ के एथलीट रामानंद और वंशिका ने पदक जीते
विज्ञापन
- लखनऊ में चल रही यूपी जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रविवार से लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज में हुआ। इसमें मेरठ के रामानंद ने ऊंची कूद तो वंशिका ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा मेरठ के आसपास के जिलों के खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
बालक अंडर-18 वर्ग में रामानंद ने दो मीटर ऊंची कूद लगाकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, वशिंका राठी ने अंडर-20 बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ को 56.69 सेकंड में पूरा कर पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 67 जिलों के 1459 बालक-बालिका खिलाड़ी 135 स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई में किया जाएगा। प्रतियोगिता तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष अनु कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुई।
यह रहे परिणाम
बालक अंडर-18 ऊंची कूद
1. रामानंद सिंह, मेरठ 2.00 मी
2. कपिल कुमार, मथुरा 1.90 मी
3. दिव्यांशु यादव, मेरठ 1.85 मी
बालिका अंडर-20 : 400 मीटर दौड़
1 वंशिका राठी, मेरठ 56.69
2. रेनू गुप्ता, सोनभद्र 59.28