फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut : asked the adress of the hospital and then shot the young man

Meerut : अस्पताल का पता पूछा... और फिर युवक को गोली मारी

Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Meerut : asked the adress of the hospital and then shot the young man
मेरठ। टीपी नगर क्षेत्र में बागपत बाईपास फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार रात तीन युवकों ने एक युवक को अस्पताल का पता पूछकर पेट में गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रेम प्रसंग और रंजिश के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूठा निवासी सोनू कुमार (32) पुत्र संजय सिंह मोदीपुरम स्थित एक बाइक शोरूम में काम करता है। बृहस्पतिवार देर शाम वह रोजाना की तरह घर लौट रहा था। एनएच-58 स्थित बागपत बाईपास पर फ्लाईओवर के पास वह पहुंचा और बाइक रोककर मोबाइल फोन पर बात करने लगा। इस बीच पीछे से एक ही बाइक पर तीन युवक पहुंचे। सोनू के पास बाइक रोककर इनमें से एक युवक ने सोनू से पूछा कि कैलाशी अस्पताल कहां है। इस पर सोनू ने इन युवकों से कहा कि आप आगे आ गए हैं, अस्पताल तो कंकरखेड़ा की साइड में पड़ेगा।
विज्ञापन

इस बीच एक युवक ने सोनू के पेट से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। उसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। खून से लथपथ युवक ने अपने परिजनों को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन काफी देर तक उसे ढूंढते रहे। इसी दौरान सोनू ने फोन कर खुद के पुल पर होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सोनू को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। टीपीनगर एसओ दिनेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। सोनू ने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों ने उसे गोली मारी है। लेकिन वह किसी को नहीं जानता। देर रात ही चिकित्सकों ने सोनू का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल युवक के परिजनों की तहरीर पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। युवक ने अपना मोबाइल भाई को दे दिया था। पुलिस ने लॉक खोलने के लिए कहा तो घायल ने कहा कि वह पासवर्ड भूल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed