फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: An artisan hired four days ago in the city bullion, absconded with one kg of gold, cheated the bullion

Meerut: शहर सराफा में चार दिन पहले काम पर रखा कारीगर, एक करोड़ का सोना लेकर फरार, सराफ को ऐसे दिया धोखा

Wed, 09 Jul 2025 12:52 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Jul 2025 12:52 AM IST
सार

चेन गंगा ज्वलेर्स प्रतिष्ठान पर ईश्वरपुरी निवासी नितिन को काम पर रखा गया था। व्यापारी ने अपने सामने ही उससे एक किलो सोना स्ट्रांग रूम में रखवाया था। मगर उसने उसे अपनी जेब और कपड़ों में छुपा लिया।

विज्ञापन
Meerut: An artisan hired four days ago in the city bullion, absconded with one kg of gold, cheated the bullion
देहलीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आए सराफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहली गेट के शहर सराफा बाजार में रविवार रात चेन गंगा ज्वलेर्स प्रतिष्ठान से चार दिन पूर्व काम पर रखे गए एक कारीगर ने एक किलो सोना चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। मंगलवार को सोना चोरी होने की जानकारी मिलने पर सराफ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के घर पर दबिश दी, मगर वह घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन

 

देहली गेट थाना क्षेत्र के सराफा बाजार निवासी निशांत रस्तोगी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी परमानन्द सराफ एंड संस के नाम से फर्म है और सराफा बाजार में चेन गंगा के नाम से प्रतिष्ठान है। चार दिन पूर्व उन्होंने ईश्वरपुरी निवासी नितिन को काम पर रखा था। रविवार रात सराफ दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कारीगर को स्ट्रांग रूम में सोना रखने के लिए दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने एक किलो सोना जेब में रख लिया था। इसके बाद वह सोना लेकर चला गया। मंगलवार सुबह उन्होंने स्ट्रांग रूम में सोने की जांच की तो एक किलो सोना दिखाई नहीं दिया। पीड़ित ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पीड़ित के अनुसार आरोपी पैंट की जेब में सोना रखता हुआ दिखाई दे रहा है। सराफ ने आरोपी के नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद आ रहा है।

ये भी देखें...
Meerut: बेगमपुल पर रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़, एलएलबी कर रही युवती ने चप्पलों से पीटा    
 
विज्ञापन

सराफ ने अन्य व्यापारियों को इस मामले से अवगत कराया। सूचना पर व्यापारी इकट्ठा होकर थाने पहुंचे। व्यापारियों ने आरोपी नितिन की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
 

बुधवार को अधिकारियों से मिलेंगे व्यापारी
बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि ऐसी घटनाओं से कारोबारी परेशान हैं। उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। पूर्व में भी कई व्यापारियों के साथ सोने चोरी की घटना हो चुकी हैं। बुधवार को इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेंगे। महामंत्री ने कहा कि ऐसी घटना के बाद व्यापारी थाने पहुंचते हैं तो उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है। इसके अलावा कई बिंदुओं पर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed