{"_id":"6329605fc43c541e8e70eaec","slug":"meerut-along-with-youth-teenagers-and-children-also-got-addicted-to-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"MEERUT: किताबें छोड़कर नशे की गिरफ्त में जा रहे किशोर और बच्चे, कैफे में उड़ा रहे धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MEERUT: किताबें छोड़कर नशे की गिरफ्त में जा रहे किशोर और बच्चे, कैफे में उड़ा रहे धुआं
Tue, 20 Sep 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:26 PM IST
सार
मेरठ में सोमवार को एक कैफे के अंदर बैठे कुछ बच्चों का वीडियो वायरल हो गया। बच्चों के साथ युवा भी नजर आ रहे हैं। बच्चे हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ा रहे हैं वहीं उनके हाथ में बीयर का गिलास भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
नशा करते बच्चें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ शहर में युवाओं के साथ ही किशोर और बच्चे भी नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। नशे की लत इतनी बढ़ गई है कि छोटे बच्चें भी करने से नहीं कतरा रहे हैं। माता-पिता जहां अपने खर्च में कटौती करके बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हैं, उन्हें बेहतर स्कूलों में पढ़ाते-लिखाते हैं, वहीं बच्चें उनके सपनों धुएं में उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में ऐसा ही कुछ सोमवार को एक कैफे में नजर आया। यहां कैफे में बैठे बीयर और सिगरेट पीते बच्चों का वीडियो वायरल हो गया। कैफे में बैठे बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के आसपास की है। वीडियो लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समर गार्डन का बताया गया है। वीडियो में तीन बच्चे सिगरेट पीकर धुआं उड़ाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
मेज पर कई बच्चों के सामने गिलास भी हैं, जिसमें बीयर दिख रही है। जिन बच्चों के हाथ में किताब और पेन्सिल होनी चाहिए, उन हाथों में बीयर के गिलास नजर आ रहे हैं। इस क्षेत्र में कई बार नशे के अवैध कारोबार में शामिल अपराधी भी पकड़े जा चुके हैं। लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। न तो सरकार कोई सख्त कदम उठा रही है, न ही स्थानीय पुलिस प्रशासन।
यह भी पढ़ें: आखिर खुल गया वारदात का राज: 18 लाख की लूट का सच जानकर चौंक गए कारोबारी, पुलिस अफसर भी हैरान
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी नशाखोरी और नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन पुलिस का इसमें बहुत ढीला रव्वैया नजर आता है। ऐसें मे पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो। वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि थाना पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।