{"_id":"6841d0eb833e3fe8720fbd6f","slug":"meerut-after-checking-maulana-s-aadhar-card-pakistani-said-attempted-to-attack-with-sickle-2025-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मौलाना का जबरन आधार कार्ड चेक कर कहा पाकिस्तानी, तीन युवकों ने दी दरांती से गर्दन काटने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मौलाना का जबरन आधार कार्ड चेक कर कहा पाकिस्तानी, तीन युवकों ने दी दरांती से गर्दन काटने की धमकी
Thu, 05 Jun 2025 10:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:46 PM IST
सार
पांचली बुजुर्ग निवासी मौलाना आलमगीर को मुल्हेड़ा-बपारसी मार्ग पर तीन युवकों ने रोक लिया और वारदात को अंजाम दिया। उन पर दरांती से हमले का भी प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित मौलाना आलमगीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरधना थाना क्षेत्र के मुल्हेड़ा-बपारसी मार्ग पर तीन युवकों ने एक मुस्लिम धर्मगुरु का आधार कार्ड चेक करते हुए पाकिस्तानी कहकर दरांती से हमला कर दिया। इसके बाद नलकूप में ले जाकर गर्दन काटने की धमकी दी। किसी तरह छूटकर पीड़ित ने मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव बपारसी के चौराहे पर ग्रामीणों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
आलमगीर पुत्र सलीम निवासी पांचली बुजुर्ग ने बताया कि वह गांव के ही जामिया हुसैनिया बैतूल उलूम मदरसे में टीचर हैं। वह मुजफ्फरनगर के गांव नंगला-भनवाड़ा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। मुल्हेड़ा-बपारसी मार्ग पर एक सुनसान नलकूप के पास पहुंचे तो वहां तीन युवकों ने घेर लिया। बाइक की चाबी निकाल कर आरोपी युवकों ने नाम पूछकर आधार कार्ड चेक किया। उन्हें पाकिस्तानी कहते हुए मारपीट की और नलकूप के कमरे में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि धमकी देते हुए दरांती से गर्दन काटने का प्रयास किया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागते हुए मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचा और ग्रामीणों को आपबीती बताई। तब तक आरोपी युवक पीड़ित की बाइक लेकर वहीं पहुंच गए और दोबारा हमले का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपियों का घेराव करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौलाना पर जानलेवा हमले की सूचना पर पांचली बुजुर्ग के काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान पति मसरूफ अहमद ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही थाने में तहरीर दी। वहीं, मामला मौलाना से जुड़ा होने पर तनाव की स्थिति बन गई। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी हालत में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: तीन भाइयों और भाभियों ने की मंगलामुखी की ईंट से कूचकर हत्या, एक भाई और बहन घायल
यह भी देखें...
Muzaffarnagar: तीन भाइयों और भाभियों ने की मंगलामुखी की ईंट से कूचकर हत्या, एक भाई और बहन घायल