{"_id":"68278645e507f7c83b0fa5f7","slug":"meerut-after-asking-the-names-of-two-youths-they-blackened-their-faces-cut-their-hair-and-beat-them-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: दो युवकों का नाम पूछकर चेहरे पर कालिख पोती, बाल काटे और पीटा, वीडियो बनाकर दी ये धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: दो युवकों का नाम पूछकर चेहरे पर कालिख पोती, बाल काटे और पीटा, वीडियो बनाकर दी ये धमकी
Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sat, 17 May 2025 12:09 AM IST
सार
गांव नारंगपुर में यह वारदात हुई। पीड़ितों ने नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने गंभीर मामला होते हुए भी केवल शांतिभंग में चालान कर मामला निपटा दिया। उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो उन्होंने जांच की बात कही है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नारंगपुर में कुछ युवकों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। बाइक से जा रहे दो दोस्तों को रोका और नाम पूछने के बाद संदिग्ध बताकर दोनों की जमकर पिटाई की। दोनों के बाल काटकर व चेहरे पर कालिख पोत दी। वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने गंभीर मामले में केस तक दर्ज नहीं किया और चार आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर मामला निपटा दिया।
विज्ञापन
थाना रोहटा क्षेत्र के गांव किनौनी निवासी पीड़ित पक्ष के आकाश ने सरूरपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसका भाई सोनू गांव के ही अपने दोस्त आसिफ के साथ बाइक पर सवार होकर गांव बपारसी में पशु पैंठ में जा रहा था। जैसे ही दोनों रजबहे की पटरी से होते हुए नारंगपुर के बाहरी छोर पर पहुंचे तो नारंगपुर निवासी मुकुल त्यागी, विकास, विनीत व प्रियांक ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने बाइक पर पीछे बैठे आसिफ से उसका नाम पूछा और दोनों को संदिग्ध बताते हुए उनके साथ गालीगलौज कर दी। जब उन्होंने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी।
मारपीट के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों के बाल काटकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद पीड़ित युवकों ने घटना की जानकारी फोन पर परिजनों को दी। थाना पहुंचे पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि चार आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। वहीं एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सरूरपुर थाना पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में जवाब तलब किया गया है। जांच करा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जनपद में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें...
Bijnor: तेंदुए ने हमला कर किसान को मार डाला, 20 मिनट तक चला संघर्ष, दूर तक गूंजती रही चीखें और गुर्राहट
यह भी पढ़ें...
Bijnor: तेंदुए ने हमला कर किसान को मार डाला, 20 मिनट तक चला संघर्ष, दूर तक गूंजती रही चीखें और गुर्राहट